पंजाबः घर से पग डॉग लेकर आरोपी फरार, काबू किए जाने पर हुआ खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः छावनी मोहल्ला में घर से युवक पग डॉग चोरी कर ले गया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान घर के मालिक कहीं गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोर घर में घुस गया और कुत्ते को उठा ले गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस बीच जब कुत्ता भोंका तो युवक ने उसके मुंह पर थप्पड़ मारे। कुत्ते को ले जाता युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। युवक हाथ से मुंह छिपाता दिखा। इस इस घटना के 2 दिन बाद कुत्ता चुराने वाले को लोगों ने काबू कर लिया। बदमाश की जमकर छितर परेड भी हुई। पकड़े गए युवक ने माना कि उसने नशा की पूर्ति के लिए कुत्ता दो दिन पहले चुराया है। इलाके में किसी व्यक्ति को जब वह कुत्ता बेचने गया तो तुरंत उस व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर कुत्ता चुराने की वीडियो देख कर मालिक को सूचित किया। चोर को थाना सलेम टाबरी की पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। 

बता दें कि छावनी मोहल्ला के रहने वाले अमनप्रीत सिंह सन्नी ने बताया कि दो दिन पहले 4 बजे उनके घर के बाहर डिब्बी वाली शर्ट पहने व्यक्ति खड़ा था। उस व्यक्ति ने डॉग को गोद में उठाया और फरार हो गया था। डॉग घर पर नहीं दिखा तो हुआ खुलासा सन्नी ने कहा कि पग डॉग काफी देर जब घर पर नहीं दिखा तो उसने गली में अपने बाकी के दो मकानों में उसे ढूंढा। कुत्ता जब कहीं भी दिखाई नहीं दिया तो इलाके में एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिससे खुलासा हुआ कि अज्ञात युवक कुत्ता चुरा कर पैदल ही ले गया। सन्नी ने कहा कि रात 12.30 तक वह उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कुत्ते का कही कुछ पता नहीं चला था।

सन्नी ने कहा कि डॉग चोरी होने के बाद पारिवारिक सदस्यों में काफी मायूसी छाई हुई थी। इस दौरान उस रात बच्चों ने खाना तक नहीं खाया था। सन्नी ने कहा कि दीप अस्पताल नजदीक से उसने 15 हजार रुपए में खरीदा था। पीड़ित ने बताया कि उसने मीडिया में भी कुत्ते की वीडियो शेयर की थी। इसके बाद उसने सभी सोशल साइटों पर कुत्ता चोरी की वीडियो पोस्ट की। इलाके में रहने वाले सुरजीत वर्मा के पास यह व्यक्ति कुत्ता बेचने चला गया। जिन्होंने तुरंत कुत्ते की पहचान कर उन्हें सूचित किया। सुरजीत वर्मा ने बताया कि चोर का नाम गग्गू है। इलाके में यह नशा बेचता और पीता है। अभी कुछ समय पहले ही वह जेल से बाहर आया है। सुरजीत मुताबिक गग्गू काफी समय से कुत्ता लेकर घुम रहा था। उनके पास आया है उनसे कुत्ता खरीदने के लिए कहने लगा। सुरजीत मुताबिक उसने उस व्यक्ति को मना कर दिया। उसने उसे बातों में उलझा कर कुत्ते के असल मालिक को सूचित किया। वहीं सन्नी ने कहा कि अब कुत्ता मिल जाने के बाद परिवार में दोबारा से खुशी लौट आई है। 

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...