Baddiपंजाब : युवक को अगवा करने और गोलियां चलाने वाला आरोपी हथियारों...

पंजाब : युवक को अगवा करने और गोलियां चलाने वाला आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर: गोल्डन टेंपल के पास रंजिशन युवक को अगवा करने और गोलियां चलाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान तरनतारन निवासी लवकिरण सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी से पुलिस ने दो अवैध पिस्टल भी बरामद की हैं। कुछ दिन पहले पुलिस ने आरोपी की गर्लफ्रेंड को पकड़ा था, जिसने पीड़ित की रेकी में मदद की थी। थाना डी-डिवीजन के एसएचओ शिवदर्शन सिंह ने कहा कि बीते 26 अप्रैल को कुछ युवकों ने माहणा सिंह रोड स्थित गोपाल इन होटल के मालिक गौतम भट्टी को अगवा कर लिया था। जिस समय इस घटना को अंजाम दिया गया, लोगों ने आरोपियों की गाड़ी को घेर लिया। लेकिन आरोपी ने सरेआम बाजार में गोलियां चलाते हुए पीड़ित को अपने साथ ले गए।

दरअसल, घटना से कुछ दिन पहले ही पीड़ित का आरोपी लवकिरण सिंह के साथ झगड़ा हो गया था। जिसकी रंजिश में आरोपी ने पहले पीड़ित गौतम को पहले अगवा किया, फिर उसके साथ मारपीट करते हुए पहने हुए गहने चुरा फरार हो गया था।

एसएचओ शिवदर्शन सिंह ने जानकारी दी कि कुछ दिन पहले एक युवक और एक लड़की को पकड़ा गया था। इनसे भी एक पिस्टल बरामद की गई। पकड़ी गई युवती मुख्य आरोपी लवकिरण सिंह की गर्लफ्रेंड है। वहीं अब पुलिस कार रिकवर करने का प्रयास कर रही है, जिसमें आरोपी को अगवा किया गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...