Baddiपंजाबः कचहरी में मारपीट के आरोपी ने किया खुलासा, पुलिस पर लगाए...

पंजाबः कचहरी में मारपीट के आरोपी ने किया खुलासा, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः कचहरी परिसर में 2 दिन पहले भिड़े 2 पक्षों के मामले में आरोपी ने नया खुलासा किया है। आरोपी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल, अब आरोपी कैंबी ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो को आरोपी ने सोशल मीडिया पर एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां को भी टैग किया है। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने निमत, कैंबी, राजा बजाज, अमन और जानू सहित 5 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है।

युवक कैंबी ने कहा कि उसकी 2 दिन पहले किसी मामले में अदालत में पेशी थी। वह पेशी भुगत कर वापस आ रहा था। इतने में गैंगस्टर विशाल गिल भी पेशी से वापस आ रहा था। पेशी सिर्फ विशाल गिल की थी, लेकिन उसके साथ 20 से 25 युवक थे। अब ये युवक किस तरह अदालत के अंदर दाखिल हुए, ये बड़ा सवाल है।कैंबी ने कहा कि मैं अपने वकील के चैंबर में जा रहा था। इतने में चिराग ने कड़ा मेरे सिर पर मार दिया। जिसके बाद मैंने उसी के कड़े से उस पर वार किया। कैंबी ने कहा कि पुलिस कमिश्नर सिद्धू इस मामले की वकीलों के चैंबर नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज चेक करवा सकते हैं कि पहले हमला किसने किया।

विशाल गिल के साथी सागर न्यूटन व उसके साथी जेल के अंदर से धमकियां दे रहे हैं। मेरे दोस्त निमत के घर के बाहर पिस्तौल लेकर विशाल गिल ग्रुप के युवक घूमते हैं। उनका साथी कमल जेल में बंद है, उसे भी जेल में धमकियां दी जा रही है। अदालत में पेशी के दौरान जब बख्शीखाना में आरोपियों को रखा जाता है उस समय पुलिस मुलाजिम वहां पैसे खाते हैं। तारीख पर आने वालों के साथ पुलिस पूरी तरह से मिलीभगत करती है। कैंबी ने कहा कि विशाल गिल की पेशी अलग अदालत में थी तो वह किस तरह उसकी अदालत की तरफ साथियों के साथ पहुंच गया। चिराग के पास एक तीखा हथियार था, जिसे वह पुलिस को बरामद भी करवा देगा।

कैंबी ने कहा कि उसकी विशाल गिल के साथ पुरानी दुश्मनी है। वह करीब 4 से 5 लोग थे जो तारीख पर गए थे, लेकिन विशाल गिल के साथ करीब 25 युवक थे। उन लोगों ने पहले हमला किया। अपना बचाव करने के लिए उन्होंने उस हमले का जवाब दिया है। कैंबी ने कहा कि मैं मानता हूं कि मैंने चिराग और गोते का सिर फोड़ा है। कैंबी ने कहा कि पहले भी कई बार उसकी इन लोगों से झड़प हो चुकी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...