Breaking NewsPunjab: जल्द Sukhvilas Resort पर हो सकती है कार्रवाई, एक्शन में आए...

Punjab: जल्द Sukhvilas Resort पर हो सकती है कार्रवाई, एक्शन में आए CM Mann, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज डोडा गांव में नवनिर्मित मालवा नहर का उद्धघाटन करने पहुंचे। इस दौरान सीएम मान ने विपक्ष पर जमकर निशाने साधे। वहीं सीएम मान ने कहा कि 1947 के बाद उनकी सरकार नई नहर बनाने जा रही है, जिसका आज उद्धघाटन किया गया। इस दौरान सीएम मान ने बादल परिवार पर जमकर निशाने साधे। वहीं सीएम मान ने अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के सुखविलास रिसोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंच से कहा कि वह आने वाले दिनों में सुखविलास रिसोर्ट को लेकर बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं और लोगों को खुशखबरी देने जा रहे हैं। वहीं बादल परिवार पर निशाना साधते हुए सीएम मान ने कहा कि बादलों ने 25 साल तक पंजाब पर राज किया है, लेकिन अब वे लोगों से मिलने से क्यों डरते हैं? उन्होंने कहा कि लंबी में बादल परिवार ने अपने घर की दीवारें इतनी ऊंची क्यों कर लीं, अब उन्हें किस बात का डर लग रहा है?

भगवंत मान ने कहा कि गांव लंबी के बादल के घर में इटली से मार्बल मंगवाकर लगाया गया, जो हमारे खून-पसीने से ही आया है। उन्होंने कहा कि यह हमारे पैसे से बना है। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि मैंने चंडीगढ़ से सुखविलास रिसोर्ट के दस्तावेज निकाल लिए हैं और आने वाले दिनों में आपको खुशखबरी देने वाला हूं। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले भी सीएम भगवंत मान ने दावा किया था कि सुख विलास रिसोर्ट में एक रात का किराया 4 से 5 लाख के बीच है और हर कमरे के पीछे एक पूल है।

दरअसल, इसका नाम सुख विलास नहीं बल्कि मेट्रो इको ग्रीन रिजॉर्ट है। इसके नाम पर ही मोहाली जिले में पालनपुर गांव का नाम रखा गया है। इसकी शुरुआत मेट्रो इको ग्रीन रिज़ॉर्ट के रूप में हुई थी जब 1985-86 में बादल परिवार ने पालनपुर गांव में 86 कनाल और 16 मरले ज़मीन खरीदी थी। यह जंगलात इलाका है और यहां कोई निर्माण कार्य नहीं हो सकता। कहा जा रहा है कि इसके बाद बादल इको टूरिज्म पॉलिसी लाए और इसमें संशोधन किया ताकि यहां होटल बनाया जा सके।

इसके साथ ही अपने फायदे के लिए कई अन्य संशोधन भी किए गए। पहले यहां बादल परिवार का पोल्ट्री फार्म था, जिसे होटल में तब्दील कर दिया गया। वहीं शिरोमणि अकाली दल ने सुख विलास रिसोर्ट के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान के दावों को चुनौती दी थी और कहा था कि वह साबित करें कि मेट्रो एको ग्रीन्स ने 8 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया है और 108 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाने का सवाल तो दूर की बात है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...