Baddiपंजाबः Golden Temple पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर, देखें वीडियो

पंजाबः Golden Temple पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपनी जिंदगी के 540वें प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए अमृतसर पहुंचे। इस दौरान अनुपम खेर गोल्डन टेंपल पहुंचे और गुरुघर में माथा टेका है। वहीं उन्होंने बीती रात आर्मी अधिकारियों के साथ डिनर किया और इस समय को अपनी जिंदगी का सबसे खुशी का समय बताया है। गोल्डन टेंपल पहुंचे अनुपम खेर ने बताया कि वह जब भी अमृतसर आते हैं, उन्हें गोल्डन टेंपल आना ही होता है। यहां वह कोई सिक्योरिटी नहीं लेकर आते, क्योंकि उन्हें महसूस होता है कि यहां जो भी लोग हैं, उनकी सुरक्षा के लिए ही हैं।

इस दौरान उन्होंने अपने परिवार व देश की शांति के लिए भी दुआ मांगी है। वहीं, अनुपम खेर ने बीती रात आर्मी मेजर जनरल राजेश पुष्कर के निवास पर डिनर भी किया। उन्होंने कहा कि यह खुशी का समय है कि उन्हें आर्मी मेजर जनरल के साथ डिनर का मौका मिला। बहादुरी, वीरता, कविता, सिनेमा और स्वादिष्ट खाने का ऐसा संगम बहुत दिनों बाद महसूस किया। जय हिंद के सेना।

अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने विचार सांझा कर मूवी के बारे में बताया। उन्होंने कहा- यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने अपने 540वें प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। कैलोरी एक कनाडाई फिल्म है, जो समीक्षकों द्वारा प्रशंसित कनाडाई निर्देशक ईशा मरजारा द्वारा निर्देशित और जोबालास द्वारा निर्मित है। फिल्म की शूटिंग अमृतसर और मॉन्ट्रियल में होगी। इस मानवीय त्रासदी की पटकथा ने मेरे दिल को गहराई तक छू लिया। कुछ कहानियां सुनाने की जरूरत है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...