पंजाबः एक्शन में प्रशासन, DC-SSP ने की बसों की चेकिंग कर काटे चालान

लुधियानाः हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल बस हादसे के बाद खन्ना में प्रशासन एक्शन मोड़ में आ गया है। जिसके चलते सेफ स्कूल वाहन पालिसी का पालन कराने के लिए डीसी साक्षी साहनी तथा एसएसपी अमनीत कौंडल के दिशा निर्देशों पर पुलिस प्रशासन की तरफ से स्कूली बसों की चेकिंग तेज कर दी गई है। इसके तहत समराला चौक में स्पेशल नाका लगाकर डीएसपी करमजीत तूर ने खुद चेकिंग की। चेकिंग के दौरान स्कूल बसों की हालत, ड्राइविंग लाइसेंस, कागजात, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, बस का परमिट, मेडिकल किट, आग नियंत्रण यंत्र, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, पीने लायक पानी इत्यादि सुविधाएं आदि चेक की गई। उक्त यंत्र न होने पर स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाने की चेतावनी दी गई।

इसके साथ ही स्कूलों में जाकर बस ड्राइवरों, कंडक्टरों, महिला सहायक, स्कूल प्रबंधकों व बच्चों के स्वजनों को पालिसी संबंधी जागरूक करने के लिए सेमिनार लगाने की बात भी कही गई। खन्ना में डीएसपी ट्रैफिक ने नाका लगाकर छुट्टी के समय बच्चों को छोड़ने जा रही बसों की चेकिंग की। 5 बसों के चालान काटे गए। सेफ स्कूल वाहन पालिसी की पालन न करने पर वाहन थाने में बंद करने की चेतावनी दी। डीएसपी ट्रैफिक करमजीत तूर ने बताया कि एसएसपी अमनीत कौंडल के निर्देशों पर बसों की चेकिंग की गई। जिन बसों में खामियां थीं उनके चालान काटे गए। बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएसपी ने कहा कि आने वाले दिनों में भी यह चेकिंग जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

बता दें कि, दो दिन पहले ही डीसी ने समूह एसडीएम, सचिव आरटीए, जिला बाल सुरक्षा अधिकारी, शिक्षा विभाग, ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों से बैठक की थी। जिसमें जिले के सभी स्कूलों के प्रिंसिपल भी शामिल हुए थे। डीसी ने निर्देश दिए थे कि पालिसी के तहत स्कूली वाहनों की चेकिंग कर बच्चों की सुरक्षा यकीनी बनाई जाए। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की हिदायत का पालन करते हुए पालिसी को लागू करने में ढील न की जाए।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...