पंजाबः पतंगों के बाद मूसेवाला की तस्वीर वाली राखियों की बढ़ी मांग

मानसाः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला भले ही आज लोगों के बीच नहीं हैं, लेकिन प्रशंसक मूसेवाला को याद करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। ऐसा ही कुछ सिद्धू मूसेवाला के मानसा जिले में देखने को मिल रहा है, जहां पतंगों के बाद बाजारों में मूसेवाला की तस्वीर वाली राखियों ने धूम मचा रखी है। बताया जा रहा है कि पंजाब भर में इन राखियों की मांग इतनी अधिक है कि आपूर्ति कम हो गई है।

बता दें कि इससे पहले भी बाजार में सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर वाली पतंगों ने खूब धूम मचाई थी। रक्षाबंधन पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। सिद्धू मूसेवाला का जादू बाजारों में सिर चढ़कर बोल रहा है। पूरे पंजाब में मूसेवाला की अलग-अलग तस्वीरों वाली राखियां बिक रही हैं। 

वहीं बाजार में अपने भाइयों के लिए राखी खरीदने आई बहनों का कहना है कि वे हर साल की तरह इस साल भी राखी बंधन को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसके साथ ही मूसेवाला की फोटो वाली राखी के बारे में उनका कहना है कि इस बार वह अपने भाइयों को मूसेवाला की तस्वीर वाली राखी बांधना चाहती हैं, ताकि उनका भाई मूसेवाला की तरह बड़ा नाम कमा सके। वहीं, दुकानदारों का कहना है कि इस बार सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर वाली राखी खूब बिक रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...