Himachalपंजाबः टमाटर के बाद इन सब्जियों के दाम 100 के हुए पार,...

पंजाबः टमाटर के बाद इन सब्जियों के दाम 100 के हुए पार, बिगाड़ा रसोई का बजट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बरनालाः डेढ़ महीने पहले रिटेल में 250 रुपये प्रति किलो तक बिके टमाटर के दाम इन दिनों बीस रुपये प्रति किलो रह गए हैं, लेकिन अब मटर मशरूम और फलियां ने आंखें तरेर ली हैं। इनके खुदरा दम 100 रुपये प्रति किलो पार कर चुके हैं। मंडी में भी अधिकतर सब्जियों के दाम 50 रुपये प्रति किलो से अधिक हैं। सब्जी कारोबारियों के अनुसार स्थानीय सब्जियों की आमद शुरू न होने के कारण इन दिनों अधिकतर सब्जियों की आपूर्ति के लिए हिमाचल प्रदेश पर निर्भर होना पड़ रहा है, जिसका असर दामों पर पड़ा है।

महंगी सब्जियों ने रसोई का बजट गड़बड़ा दिया है। इन दिनों मटर के खुदरा दाम 150 से लेकर 170 रूपये प्रति किलो तक पहुंच चुके है। तो फलियां 120 रूपये प्रति किलो में बेची जार रही है। मशरूम भी मध्यम वर्ग की पहुंच से दूर होता जा रहा है। इसकी कीमत 150 रूपये किलो है। अन्य हरी सब्जियों के दाम भी बढ़े हैं। चेयरमैन विजय गर्ग द विटेंज बरनाला के चेयरमैन विजय गर्ग ने कहा कि इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है, जिसके चलते सब्जियों की मांग में इजाफा हो गया है।

वहीं, स्थानीय सब्जियां मंडी में न आने के कारण सब्जी व्यापारियों को हिमाचल प्रदेश से सब्जियों की आपूर्ति करनी पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश में हो रही वर्षा तथा मार्गों में आ रही दिक्कतों के कारण सब्जियां परिवहन के दौरान कुछ मात्रा में खराब हो रही हैं। इस नुकसान का आर्थिक बोझ भी उपभोक्ता से ही वसूला जा रहा है।

उप प्रधान विनोद कुमार कांसल श्री राम बाग कमेटी बरनाला के उप प्रधान विनोद कुमार कांसल ने कहा कि खाद्य पदार्थों के दाम प्रशासन को निर्धारित करने चाहिए क्योंकि कई कई बार कृत्रिम कमी पैदा कर व्यापारियों द्वारा अपने स्तर पर ही दामों में इजाफा कर दिया जाता है। सब्जी मंडी एसोसिएशन बरनाला के प्रधान प्रदीप सिंगला ने कहा कि स्थानीय सब्जियों की फसल तैयार होकर मार्केट में आने में 25 दिन लग सकते हैं। इसके बाद ही दाम में गिरावट संभव होगी,फिलहाल वेडिंग सीजन के कारण मांग में बढ़ोतरी तथा आपूर्ति कम होने से दाम बढ़ हुए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...