BathindaPunjab: कृषि विभाग की कार्रवाई, भारी मात्रा में नकली कीटनाशक की बरामद

Punjab: कृषि विभाग की कार्रवाई, भारी मात्रा में नकली कीटनाशक की बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हरियाणा से लाई जा रही थी कीटनाशक, पंजाब में सस्ते भाव में बेची जानी थी

बठिंडाः पंजाब कृषि और किसान कल्याण विभाग ने हरियाणा से आ रहे एक पिकअप ट्रक से कीटनाशक दवाइयों का बड़ा स्टाक जब्त किया है। यह कीटनाशक बठिंडा और आसपास के जिलों के किसानों को सप्लाई किया जाना था। इससे पहले भी विभाग 18 जुलाई को बठिंडा से मैसर्स वुडलैंड एग्रीटेक इंडिया (एचआर), कैथल से संबंधित 1200 लीटर कीटनाशकों को जब्त कर चुका है। पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि हरियाणा से लाई जा रही जह कीटनाशन सस्ते भाव में किसानों को बेची जानी थी, लेकिन विभाग ने सतर्क रहते नाका लगाकर पिकअप ट्रक की चैकिंग दौरान इतनी बढ़ी मात्रा में नकली कीटनाशन बरामद की है। उन्होंने कहा कि टीम ने 4.48 क्विंटल पाउडर और 34 लीटर विभिन्न कीटनाशक जिनमें 400 किलोग्राम कार्टोप हाइड्रोक्लोराइड, 20 किलोग्राम रूट टाक, 12 लीटर पैराक्वाट डाइक्लोराइड, 20 किलोग्राम एसीफेट शामिल हैं। 4 लीटर एज़ोक्सीस्ट्रोबिन + टेबुकोनाज़ोल, 18 लीटर टाइगर (बायो प्लांट प्रोटेक्शन), 5 किलोग्राम थिमेथोक्साम और 3 किलोग्राम अमामेक्टिन बेंजोएट जब्त किया गया है। कृषि विभाग के डायरेक्टर जसवन्त सिंह ने बताया कि सभी मुख्य कृषि अधिकारियों को नकली उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रेताओं पर नकेल कसने के निर्देश दिए गए हैं तथा जिलों में उर्वरकों एवं कीटनाशकों की लगातार सैंपलिंग की जा रही है। इसके अलावा यदि घटिया या कृत्रिम उर्वरक या किसी अन्य कृषि उत्पाद के संबंध में कोई शिकायत मिलती है तो प्राथमिकता के आधार पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...