पंजाबः अकाली दल का एक्शन, 4 बार विधायक रह चुके इस नेता को किया निलंबित 

अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की अनुशासन कमेटी ने तलवंडी साबो से नेता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां जीत महिंदर सिंह सिद्धू को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण अकाली दल ने निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इस दौरान उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उन्हें पर्टी से निकाल दिया जाए।

दरअसल पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की अध्यक्षता वाली अनुशासन कमेटी ने हलका तलवंडी साबो के इंचार्ज जीत महिंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ मिली शिकायत पर वर्चुअल मीटिंग (वीडियो कांफ्रेंस) कर चर्चा की। यह शिकायत तलवंडी साबो के पार्टी नेताओं और वर्करों ने पार्टी के बठिंडा जिला प्रधान बलकार सिंह बराड़ को दी थी जिन्होंने आगे शिकायत पार्टी की अनुशासन कमेटी को भेजी। अनुशासन कमेटी की मीटिंग कमेटी के चैयरमैन पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने की। इसमें विरसा सिंह वल्टोहा, शरणजीत सिंह ढिल्लों, मनतार सिंह बराड़ और डॉ. सुखविन्द्र कुमार ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि हलके की लीडरशिप द्वारा भेजी शिकायत में चर्चा के बाद फैसला लिया गया कि जीत महिमदर सिंह सिद्धू को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया जाए। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा गया है कि क्यों न उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाए। अनुशासन कमेटी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी के खिलाफ अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पार्टी का आदेश सर्वोच्च रहेंगे। 

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...