पंजाबः कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 को लेकर अलर्ट जारी, जारी हुए आदेश

चंडीगढ़ः पंजाब में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 को लेकर सेहत विभाग अलर्ट हो गया है। एहतियात के तौर पर सेहत विभाग विभाग ने अस्पतालों और भीड़भाड़ वाली जगहों में मास्क पहनना जरूरी कर दिया है। लोगों को भीड़भाड़ वाली जगह न जाने की सलाह दी गई है। इस बारे में एडवाइजरी जारी की गई है। सभी जिलों के सिविल सर्जन को हिदायत दी गई है कोविड को फैलने से रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। एडवाजरी के मुताबिक अब भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना जरूरी रहेगा। अस्पतालों में डॉक्टर, पैरामेडिकल और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा। मरीजों और उनके तीमारदारों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा और अन्य सावधानियों का पालन करना होगा।

छींकते समय नाक और मुंह को रुमाल या कोहनी से ढकने की सलाह सेहत विभाग ने दी है। बार-बार हाथ धोने का कोशिश करनी होगी। हाथों को साबुन और पानी से धोना होगा। श्वसन संबंधी लक्षणों से पीड़ित होने पर अपने व्यक्तिगत संपर्क सीमित करें। यदि आप अस्वस्थ महसूस कर रहे है और आपको बुखार, खांसी, सांस लेने में कठिनाई हो रही है तो डॉक्टर से मिलें। डॉक्टर के पास जाते समय अपने मुंह और नाक को ढकने के लिए मास्क पहनें। डॉक्टर की सलाह पर टेस्ट करवाए अपने हाथों से आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। किसी भी तरह की मेडिकल सलाह के लिए मेडिकल हेल्पलाइन 104 पर सम्पर्क करें।

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...