LudhianaPunjab: 4 घंटे तक सड़क पर लेटे मरीज को लेने नहीं पहुंची...

Punjab: 4 घंटे तक सड़क पर लेटे मरीज को लेने नहीं पहुंची Ambulance, Taxi में PGI ले गए परिजन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
लुधियानाः पंजाब सरकार स्वास्थय के मामले में कई तरह की सुविधाएं देनें के दावे कर रही है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। सरकार की एम्बुलेंस की व्यवस्था को लेकर पहले भी कई बार सवाल खड़े किए गए है। ताज़ा मामला लुधियाना से सामने आया है जहां बीते रात सिविल अस्पताल के बाहर एक परिवार मरीज को सड़क पर लेटा कर एम्बुलेंस का इंतजार करता रहा लेकिन 4 घंटे बीत जाने का बाद भी एम्बुलेंस उनके पास नहीं पहुंची। दरअसल 24 दिन पहले एक बुजुर्ग का इ-रिक्शा पटल गया था। उसके पैर की हड्डी टूट गई। डाक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर किया, लेकिन एम्बुलेंस मौके पर न पहुंचने के कारण परिवार को मजबूरी में टैक्सी बुक करवा मरीज को चंडीगढ़ पीजीआई ले जाना पड़ा। इस मामले की जानकारी देते हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग छेदीलाल ने बताया कि करीब 24 दिन पहले उनका ई रिक्शा चलाते हुए शिवपुरी में एक्सीडेंट हुआ था। ई-रिक्शा उनके पैर पर पलट गया जिससे उनके पैर की हड्डी टूट गई। राहगीरों ने उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें मंगलवार की बाद दोपहर चंडीगढ़ के PGI अस्पताल में रेफर कर दिया। छेदीलाल मुताबिक उसने अपने बच्चों को घर से बुलाया, जो पिता को लेकर पहले अस्पताल के बरांदे में बैठकर 108 एंबुलेंस का इंतज़ार करते रहे। फिर बजुर्ग पिता को लेकर बच्चे अस्पताल के मेन गेट पर बैठकर एम्बुलेंस की प्रतीक्षा करते रहै, लेकिन एम्बुलेंस नहीं पहुंची। वह कई बार 108 नंबर पर फोन कर एम्बुलेंस की मांग करते रहे, लेकिन उन्हें कुछ समय बाद का बता ऑपरेटर फोन काट देता था। सड़क पर बैठे-बैठे जब पिता छेदीलाल की हालत बिगड़ने लगी तो बेटे ने ऑनलाइन एप से एक टेक्सी बुक करवाई, जिसके आने के बाद रात 9 बजे घायल बुजुर्ग छेदीलाल को चंडीगढ़ ले जाया गया। परिवार की जिला सेहत प्रशासन से मांग है कि एम्बुलेंस की व्यवस्था सही करवाई जाए ताकि गरीब लोगों का सही उपचार समय पर हो सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...