पंजाब : एम्बुलेंस ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

लुधियाना : एंबुलेंस चालक की वाराणसी में मौत होने का मामला सामने आया है। एम्बुलेंस में ही उसका शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान जरनैल सिंह(20) निवासी फतेहगंज मोहल्ले लुधियाना के तौर पर हुई है। ड्राइवर मरीज को वाराणसी में छोड़कर आराम करने के लिए वाराणसी के हाइवे पर बने एक पेट्रोल पंप पर रुक गया। कई घंटे बाद जब वह गाड़ी से बाहर नहीं निकला तो पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर थाना फूलपुर की पुलिस ने मौके पर पुहंची। एम्बुलेंस को खुलवा शव की जांच की। वही मौके पर फोरेंसिक विभाग को बुलवाया गया।  पुलिस ने शव के पास से मिले दस्तावेजों से मिले नंबरों से संपर्क कर चालक के परिजनों से पुलिस ने संपर्क किया। जानकारी के अनुसार मृतक जरनैल सिंह एंबुलेंस चलाने का काम करता था। वह सोमवार की शाम लुधियाना के सिविल अस्पताल से एक मरीज को चंडीगढ़ के अस्पताल में छोड़ने गया था।

जहां से उक्त मरीज के परिजनों ने उसे वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए कहा। जिस पर एंबुलेंस चालक जरनैल ने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि वह वाराणसी की ओर जा रहा है। जहां से वह 2 दिन तक लौट आएगा। मरीज को वाराणसी के अस्पताल में भर्ती करवा दिया और वापिस निकाल पड़ा। जहा अंधेरा होने के चलते वह वाराणसी के हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास गाड़ी लगाकर सो गया। सुबह करीब साढ़े छह बजे जरनैल सिंह ने अपने परिजनों से बात की, जिसके बाद दोपहर 11 बजे के बाद उसका फोन मिलना बंद हो गया। जिस पर परिजन चिंतित होने लगे। परिजनों ने सोशल मीडिया पर जरनैल सिंह की फोटो और एम्बुलेंस का नंबर डाल उसकी तलाश शुरू की। जिसके बाद परिजनों ने लुधियाना पुलिस की सहायता से जरनैल सिंह के फोन की लास्ट लोकेशन निकलवाई।

जो वाराणसी की आ रही थी। परिजनों को वाराणसी की पुलिस ने फोन कर उनके बेटे की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें वहां पर बुलाया। जहा पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनके बेटे जरनैल सिंह की मौत हो चुकी थी। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। वाराणसी के थाना फूलपुर के सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिलने पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पुहंचे थे। जहा चालक ने एम्बुलेंस को अंदर से लॉक किया हुआ था। जिसका दरवाजा खुलवाने पर देखा तो चालक दम तोड़ चुका था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चालक की मौत दम घुटने से हुई है। वही एम्बुलेंस धूप में खड़ी होने के चलते चालक का शव जलना शुरू हो गया था। फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अगली करवाई की जायेगी।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन के आधुनिकीकरण, सतत एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन को...

हिमाचल का इतिहास, अर्थव्यवस्था, बोलियां, राजनीति और व्यंजन छठी से आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में होेंगे शामिलः रोहित ठाकुर

शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित बैठक में छठी से आठवीं कक्षा की पुस्तकों...

बागवानी विभाग में भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए: मोहिंदर भगत द्वारा अधिकारियों को निर्देश

कैबिनेट मंत्री द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य...

पंजाब शिक्षा क्रांति: भगवंत मान सरकार ने नीट, जेईई परीक्षाओं के शानदार परिणामों के लिए 300 से अधिक प्राचार्यों को किया सम्मानित

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की नई गाथा लिख रहे हैं पंजाब के सरकारी स्कूल:...