Baddiपंजाबः अमृतपाल सिंह ने लेटर लिखकर साथियों संग किया प्रदर्शन

पंजाबः अमृतपाल सिंह ने लेटर लिखकर साथियों संग किया प्रदर्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः खालिस्तान समर्थक व वारिस पंजाब दे (WPD) मुखी अमृतपाल सिंह ने एक बार फिर डिब्रूगढ़ जेल में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस बार वे जेल प्रशासन से नहीं, अमृतसर डीसी से खफा है। अमृतपाल सिंह ने लेटर लिख व अपने साथियों के हस्ताक्षर करवा जेल सुपरिटेंडेंट को अमृतसर डीसी के खिलाफ शिकायत दी है। गौरतलब है कि अजनाला पुलिस स्टेशन हमले में पकड़े जाने के बाद पंजाब सरकार ने अमृतपाल व उसके साथियों के खिलाफ NSA लगा कर डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया था। तब से लेकर अब तक वे असम जेल में ही बंद हैं। शुक्रवार को अमृतपाल सिंह ने डिब्रूगढ़ जेल सुपरिटेंडेंट को लेटर लिखा और प्रदर्शन शुरू किया।

सुपरिटेंडेंट को लिखे लेटर में अमृतपाल ने बताया कि यह धरना अमृतसर डीसी के खिलाफ शुरू किया गया है। लेटर में लिखा है कि अमृतसर डीसी अपनी शक्तियों का गलत प्रयोग कर रहे हैं और उनके वकील राजदेव सिंह खालसा को उन्हें मिलने आने की परमिशन नहीं दे रहे। जबकि उनके वकील की और से सारी शर्तें पूरी की जा रही हैं। इस प्रकार से उनके संविधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। यही कारण है कि अब वो मजबूर होकर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। क्योंकि उनके जेल बंदियों के अधिकारों को मारा जा रहा है।

इसलिए उन्होंने अमृतसर डीसी से अपील भी की कि वो बताएं कि गलती कहां और क्या हुई है, क्यों उनके वकील को उसे मिलने नहीं दिया जा रहा। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके साथियों का डिब्रूगढ़ जेल में यह दूसरा प्रदर्शन है। कुछ माह पूर्व उन्होंने जेल में भूख हड़ताल की थी, क्योंकि उनका आरोप था कि जानबूझ कर उन्हें खाने में तंबाकू मिलाकर दिया जा रहा है। उसके बाद उनकी सारी मांगें मान ली गई थीं। बता दें कि वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने 36 दिन की फरारी के बाद 23 अप्रैल को मोगा जिले में रोडे गांव के गुरुद्वारे से अरेस्ट किया था। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...