Rupnagarपंजाबः Amritpal Singh का आज होगा संस्कार

पंजाबः Amritpal Singh का आज होगा संस्कार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः मुकेरियां के गांव मंसूरपुर में छापेमारी करने पहुंची सीआईए स्टाफ की टीम पर गोली चलने से टीम में शामिल सीनियर कांस्टेबल की मौत हो गई थी। मृतक कांस्टेबल की पहचान गांव जंडोर निवासी अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। 3 साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। शहीद अमृतपाल सिंह का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। पुलिस की गोली से गैंगस्टर भी घायल हो गया लेकिन वह हथियार छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने गैंगस्टर के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर घरों और गन्ने के खेतों की तलाशी शुरू कर दी। गौरतलब है कि सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि मंसूरपुर गांव का सुखविंदर सिंह उर्फ ​​राणा जेल से जमानत पर गांव आया है। असले के साथ गांव में छुपा हुआ है। सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ के एएसआई लखवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने गांव में छापेमारी की तो गैंगस्टर राणा मंसूरपुर से मेहतपुर की ओर नहर के किनारे जा रहा था। पुलिस को देखते ही उसने टीम में शामिल गांव जंडोर निवासी हवलदार अमृतपाल सिंह पर गोली चला दी, जो उसकी छाती में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां ईलाज दौरान कांस्टेबल की मौत हो गई। 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...