पंजाबः अमृतपाल सिंह के फाइनेंसर के पास 2 साल में इतने करोड़ का आया विदेशी फंड 

चंडीगढ़ः अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है। पंजाब भर में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इस बीच अमृतपाल सिंह की कुंडली खंगाल रही जांच एजेंसियों को कई ऐसे पुख्ता सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर कहा जा सकता है कि अमृतपाल सिंह 80 के दशक में पंजाब के लिए नासूर बने जरनैल सिंह भिंडरांवाले की तर्ज पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश तोड़ने की साजिश में लगा हुआ था। वहीं हरियाणा पुलिस ने अमृतपाल सिंह के फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी को बीते दिन हिरासत में ले लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कि अमृतपाल के फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी के बैंक खाते में पिछले 2 वर्षों में विदेशों से कम से कम 35 करोड़ रुपये का क्रेडिट पाया गया। उसके फोन से पाकिस्तान में भी बात हुई। पुलिस उसके मोबाइल की जांच कर रही है।

इस जानकारी से स्पष्ट है कि ‘वारिस पंजाब दे’ की कमान संभालने वाले अमृतपाल सिंह के इरादे बेहद खतरनाक थे। यही नहीं जांच एजेंसियों का दावा है कि अमृतपाल सिंह और दलजीत सिंह कलसी का पाकिस्तान कनेक्शन भी जल्द ही सामने आ सकता है और इसके लिए एजेंसियों के रडार पर पाकिस्तान के करीब दो दर्जन मोबाइल फोन नंबर लगे हुए हैं, जिनसे कालसी के फोन से या तो कॉल की गई या फिर रिसीव हुई है।

इस खुलासे से पहले जांच एजेंसियां अमृतपाल के उस रहस्य से पर्दा उठा चुकी हैं, जिसमें बताया गया था कि वो और उनके करीबी सहयोगी आनंदपुर खालसा फोर्स (एकेएफ) के नाम से खालिस्तान के समर्थन एक फोर्स का गठन कर रहे थे, जिनका मकसद पंजाब के अमन-चैन को बर्बाद करके एक बार फिर 80 के दशक की दहशतगर्दी को वापस लाना था। छानबीन में जांच एजेंसियों को कुछ ऐसे भी वीडियो मिले हैं, जिनमें अमृतपाल अपने एकेएफ सहयोगियों के साथ मय हथियार सफर करता हुआ दिखाई दे रहा है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...