Ludhianaपंजाबः 'सरकार तुहाडे द्वार योजना' का ऐलान, अब घर बैठे मिलेंगी ये...

पंजाबः ‘सरकार तुहाडे द्वार योजना’ का ऐलान, अब घर बैठे मिलेंगी ये 43 सुविधा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/दीप कुमार: पंजाब के लुधियाना जिले के गांव धनानसु में रविवार को ‘सरकार तुहाडे द्वार योजना’ के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने संबोधन दिया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाषण में कहा कि जिस दीये को दिल्ली के रामलीला मैदान से लेकर चले थे, उसकी जोत लेते हुए पंजाब सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने जो असंभव था, वह संभव करके दिखाया और अब पंजाब में इसे किया जाएगा।

सीएम भगवंत मान ने आगे कहा दिल्ली के रामलीला ग्राउंड से आरम्भ हुई पार्टी आज सरकारी सेवाओं को घर तक लेकर जा रही है और ऐसा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन से सम्भव हुआ है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज का दिन इतिहास में लिखा जाएगा। आने वाले समय में बच्चों को सिलेबस में सवाल आएगा कि पंजाब में से सरकारी कार्यालयों से आम लोगों की समस्या कब खत्म हुई। उसका उत्तर होगा 10 दिसंबर को लुधियाना में समाप्त हुई थी। पहले सरकारी कार्यालयों में बुजुर्गों को अगले दिन आना कहकर डांटकर भगा दिया जाता था।

मैंने बचपन से इस जिल्लत को खत्म करने का सपना देखा था और आज वह मौका मिला है। बड़ी शिद्दत से इस दिन का इंतजार कर रहा था और इसके उद्घाटन के लिए लुधियाना को चुना गया। मान ने कहा कि सरकारी दफ्तरों की हालत देखी है। तीन दिन पहले की बात है, मैं अचानक सांझ केंद्र जाकर लोगों से मिला और वहां पता चला कि लोग कितने परेशान हैं। पहले काम इसलिए नही होते थे क्योंकि लोग चोर और भले लोगों का फर्क नहीं कर सके।

राज्य में आज से 43 सेवाएं शुरू हुई है और 44वीं सेवा मैं हूं। आज हम 80 से ऊपर सेवाए आज आरम्भ करेंगे और सरकार बनने के बाद भी हम घर घर जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब 25 सालों से गलत लोगो के हाथों में था। हम सदा एक नम्बर ही रहेंगे। सीएम नें संबोधित करते हुए कहा कि मेरे पीछे नही मेरे साथ चलो और भाई भतीजा वाद व नशे को खत्म करो। उन्होंने रोजगार पर बोलते हुए कहा कि हमनें 40 हजार सरकारी नौकरियों अब तक लोगों की दी हैं।

मान ने कांग्रेस व अकाली नेताओं का नाम न लेते हुए कहा कि लोग अपनों पर शक करते रहे, लूट कर कोई और ले गया। उन्होंने कहा कि चोर और डाकुओं को लोगों तक पहुंचने नहीं दूंगा और सभी काम ईमानदारी से होंगे। सब पंजाबी पंजाब में रहो हम पंजाब में अच्छा माहौल देंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पंजाब के लिए नहीं, पूरे देश के लिए आज क्रांतिकारी दिन है। शहीदों ने इसलिए कुर्बानी नहीं दी थी कि आजादी के बाद सरकारी कार्यालयों के लोग चक्कर लगाएंगे।

लेकिन पिछले 75 सालों में देश का सिस्टम ऐसा हो गया है कि लोग काम के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाते रहते हैं। चक्कर लगाने से थक जाने के बाद किसी दलाल को पकड़ते हैं और रिश्वत देकर काम करवाते हैं। सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि पंजाब में अब सरकारी कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं है। 99 फीसद से ज्यादा सरकारी सेवाएं पंजाब में घर पर मिलने लगेंगी और फिर सौ फीसद सेवाएं शुरू हो जाएंगी। आपको सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी और दिल्ली में सितंबर 2018 से ये काम जारी है।

पांच सालों में लाखों लोगों ने अपने काम करवाए हैं। पंजाब में दिल्ली का अनुभव लेकर काम किया जा रहा है। 5 साल से दिल्ली सरकार इसे सफलता से कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि रिश्वत का पैसा मुख्यमंत्री तक जाता है और कई राज्य इस तरह का सिस्टम इसलिए ही नहीं ला रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों में जो दलाल काम करवाने के लिए पैसा लेता है, वह मंत्री और मुख्यमंत्री तक पैसा पहुंचाता है। ऐसा अब पंजाब में नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भगवंत मान निडर हैं और बड़ी मछलियों को पकड़ रहे है। पिछले 75 सालों में जिन राजनीतिक नेताओं ने पंजाब को लूटा, वह अंदर जाएगा।

उन्होंने ये भी कहा कि आज भ्र्ष्टाचार पर बड़ा हथौड़ा मारा गया है। भ्रष्टाचार बंद करने के लिए मोबाइल नंबर जारी किया गया तो अफसरों ने काम करना बंद कर दिया, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। चुनाव से पहले गारंटी दी थी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे, इसे पूरा करेंगे। पांच साल में इतने काम कर देंगे कि अगले चुनाव में प्रचार की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...