Patialaपंजाबः कनाडा में एक और युवक की हुई मौत, देखें वीडियो

पंजाबः कनाडा में एक और युवक की हुई मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुर/सोनू थापरः कनाडा से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। जहां पंजाब के होशियारपुर जिले के एक नौजवान की ट्रांटों शहर में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक 23 वर्षीय कर्णवीर सिंह बाजवा पुत्र लेट जसवंत सिंह बाजवा हल्का दसूहा निवासी गांव घोघरा जिला होशियारपुर का रहने वाला था। मौत की खबर के बाद पूरा परिवार सदमे में है। मृतक युवक के चाचा सतपाल सिंह बाजवा ने बताया कि मृतक कर्णवीर सिंह बाजवा को 4 साल पहले पढ़ाई करने हेतु कनाडा भेजा था।

उन्होंने कहा कि उनके छोटे भाई के बेटे भी कनाडा में ही थे। जहां 4 वर्ष बाद यह सारे भाई कनाडा के शहर ट्रांटों में इकट्ठे हुए थे। उन्होंने बताया कि सुबह जब कर्णवीर को उठाया तो कर्णवीर नहीं उठा। जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद सुबह घर में बेटों का फोन आया कि कर्णवीर सिंह की मौत हो गई। कर्णवीर सिंह के शव का पोस्टमार्टम करने उपरांत शव को इंडिया मंगवाकर उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

मां का था इकलौता सहारा, पिता 10 वर्ष पहले हो चुकी थी मौत

मृतक कर्णवीर सिंह के पिता जसवंत सिंह जोकि पंजाब पुलिस के विजिलेंस विभाग में कार्यरत थे। जिसकी 2010 में सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। जिसके बाद से मृतक कर्णवीर सिंह बाजवा, ओर बहन का लालन पोषण उसकी माता और चाचा ने किया था। लेकिन अब बेटे की मौत के बाद मां का आखरी सहारा भी छीन गया।

4 साल बाद कनाडा में भाई हुए थे इकट्ठे

मृतक कर्णवीर सिंह की पढ़ाई खत्म हो गई थी। उसने पीआर के लिए कागज लगाए थे। चाचे के बच्चे भी कुछ समय पहले ही कनाडा में ही पढ़ाई करने आए थे। सभी कनाडा के शहर ट्रांटों में इकट्ठा हुए, जहां खूब एंजॉय कर रहे थे। घर पर सभी अभी खुश थे कि पूरे परिवार के बच्चे एक साथ इकठा हो गए। लेकिन किसी को क्या पता था कि यह खुशी जल्द ही गमगीन होने वाली है। अगर बात पिछले 6 महीनों की करें तो पंजाब भर से कई नौजवानों की कनाडा में हार्ट अटैक से मौते हो चुकीं है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...