Himachalपंजाब: नशा विरोधी कमेटी के सदस्य का बेरहमी से कत्ल

पंजाब: नशा विरोधी कमेटी के सदस्य का बेरहमी से कत्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः जिले के रामपुरा विधानसभा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव सिधाना में शनिवार देर रात नशा तस्करों ने नशा विरोधी कमेटी के सदस्य की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान जसबीर सिंह के तौर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक बलकार सिंह सिद्धू और डीएसपी फूल मोहित अग्रवाल मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

पुलिस ने हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना को लेकर इलाके में भारी रोष देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात गांव सिधाना निवासी नशा रोको कमेटी सदस्य जसवीर सिंह (42) पुत्र कौर सिंह अपने साथियों के साथ गांव के प्रवेश द्वार पर पहरा दे रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे दो संदिग्ध लोगों को रोकने की कोशिश की गई तो उनमें से एक ने जसवीर सिंह के मुंह पर किरचनुमा तेजधार हथियार से वार कर दिया।

वार इतना तेजी से किया गया कि जसवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद नशा रोको कमेटी के सदस्यों और अन्य ग्रामीणों ने घायल को तुरंत स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक बलकार सिंह सिद्धू सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सूत्रों से पता चला है की आरोपी फरीदकोट के रहने वाले हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...