LudhianaPunjab: फर्जी Sub Inspector आईडी और वर्दी सहित गिरफ्तार

Punjab: फर्जी Sub Inspector आईडी और वर्दी सहित गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश खुद को सब-इंस्पेक्टर बताकर लोगों से पैसे ऐंठता है। आरोपी को लेकर आज पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। आरोपी की पहचान कैंटोनमेंट मोहल्ला निवासी अनमोल सिद्धू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बीते दिन एएसआई जसपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। वंजाली होटल के बाहर उन्हें एक खास मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी अनमोल सिद्धू लोगों के बीच खुद को पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर बताता है।

आरोपी के पास पुलिस विभाग का फर्जी आईकार्ड भी है। अनमोल शहर के अलग-अलग इलाकों में मेडिकल स्टोर, गैस सिलेंडर रिफिल की दुकान और लॉटरी की दुकान चलाने वालों से पुलिस के नाम पर वसूली करता था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक इनोवा कार PB07BW-8742 बरामद की। पुलिस ने आरोपी के पास से वर्दी, फर्जी आईडी कार्ड और मोबाइल बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके।

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...