Ludhianaपंजाबः रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

पंजाबः रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को महिला सेल में तैनात ASI सुखदेव सिंह को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि एएसआई ने महिला सेल की एसएचओ के नाम पर भी 10 हजार रुपए की डिमांड की थी। जिसके चलते एसएचओ भी विजिलेंस के रडार पर है। एसएसपी रविंद्रपाल सिंह संधू ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मी को न्यू शिमलापुरी निवासी अभिषेक शर्मा की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। अभिषेक ने विजिलेंस को बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। इस मामले में एक शिकायत एएसआई सुखदेव सिंह के पास लंबित है।

अभिषेक ने आरोप लगाया कि एएसआई पहले ही उससे किस्तों में 7 हजार रुपए ले चुका है और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की और मांग रहा है। इसके बाद उससे 14 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। जिसमें उसने अपने लिए 4 हजार और एसएचओ के लिए 10 हजार रुपए मांगे। एसएसपी संधू ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और आरोपी पुलिस कर्मी को 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 4 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में विजिलेंस पुलिस स्टेशन लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर 24 दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। साथ ही एसएचओ की भूमिका की जांच की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...