Himachalपंजाबः रिश्वत लेने के आरोप में ASI गिरफ्तार

पंजाबः रिश्वत लेने के आरोप में ASI गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान आज थाना बलाचोर, जिला एसबीएस नगर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर करमजीत सिंह (219/SBS नगर) को 1000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार निरोधक कार्रवाई लाइन पर दर्ज ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद उक्त आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता दीक्षा निवासी बलाचोर ने आरोप लगाया है कि उक्त पुलिसकर्मी ने बलाचोर थाने में दर्ज शिकायत पर कार्रवाई करने के बदले 5000 रुपए की मांग की और इस मामले में उसकी मां से एक हजार रुपये की रिश्वत भी वसूल की। इस बारे में शिकायतकर्ता ने बातचीत भी रिकॉर्ड कर ली।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायत में दर्ज आरोपों की जांच की और रिश्वत मांगने और लेने के मामले में दोषी पाए जाने के बाद उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के जालंधर थाने में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत एएसआई को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...