Ludhianaपंजाबः इस मामले में ASI को मांगनी पड़ी माफी, देखें वीडियो

पंजाबः इस मामले में ASI को मांगनी पड़ी माफी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः बसंत पार्क के चौकी इंचार्ज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां संजू और साजन नामक युवकों ने दोस्त को किडनैप करने के मामले में उक्त आरोपियों का पता बताने के मामले युवकों ने एएसआई और उनके साथियों द्वारा मारपीट करने के आरोप लगाए। इस मामले को लेकर जब विवाद बढ़ गया तो उक्त एएसआई ने फोन करके मामले को लेकर माफी मांगी। इसकी ऑडियो युवकों द्वारा वायरल की गई है।

इस मामले को लेकर युवक ने पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल को शिकायत दी है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए संजू और साजन ने बताया कि उन्होंने उनके दोस्त मंगा से लूट करने वाले स्विफ्ट कार चालकों की पहचान की थी। उन्होंने बंसत चौकी को फोन कर इसकी सूचना दी। एसएचओ गुरमीत सिंह ने उन्हें चौकी बुलाया। युवकों ने आरोप लगाए कि जब वह दोनों चौकी गए तो पुलिस कर्मचारी शराब पी रहे थे। इस दौरान वह करीब 2 से 3 मिनट पुलिस कर्मचारियों ने उससे सही तरीके से बातचीत की। जिसके कुछ देर बाद एएसआई सारस ने दोनों को पकड़कर मोबाइल छीन लिया। युवकों ने आरोप लगाए कि इस दौरान उन्होने बहसबाजी करते हुए अन्य पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें बेवजह डंडों से पीटना शुरू कर दिया। युवकों का आरोप है कि चौकी इंचार्ज गुरमीत सिंह ने पुलिस मुलाजिमों से दोनों की टांगे तोड़ देने की धमकी दी।

इस दौरान आरोप लगाए है कि पुलिस कर्मचारियों ने बेवजह करीब 3 से 4 घंटों तक उन्हें कमरे में बंद रखा। साजन ने पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल से मांग की है कि मामले की जांच करवा पुलिस कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उनके मोबाइल की लोकेशन चेक कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। इस मामले में थाना सदर के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मामला की जांच करवाई जा रही है। मंगा ने बताया कि वह शहीद भगत सिंह नगर का रहने वाला है। 3 दिसंबर को वह बाइपास से घर जा रहा था। स्विफ्ट कार में सवार 4 युवकों ने उससे जैन मंदिर के पास घेर लिया और मारपीट की। युवकों ने उसे गाड़ी में किडनैप कर लिया। 11 हजार और मोबाइल छीनने के बाद बदमाश उसे महमूदपुरा में फेंक कर भाग गए थे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...