Baddiपंजाबः घर के बाहर हमलावारों ने चलाई गोली, व्यक्ति अस्पताल में भर्ती,...

पंजाबः घर के बाहर हमलावारों ने चलाई गोली, व्यक्ति अस्पताल में भर्ती, देखेें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले के  डैमगंज एरिया में देर रात गोली चलने का मामला सामने आया है। जहां हमलावार व्यक्ति के घर पर आए। इस दौरान व्यक्ति जैसे ही घर से बाहर गेट पर खड़ा हुआ तो 3 हमलावरों ने व्यक्ति की गोली चला दी। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे में व्यक्ति के पेट में गोली लगी है। जिसे घायल हालत में अमनदीप अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घायल व्यक्ति की पहचान नरिंदरपाल सिंह के रूप में हुई है। परिवार ने शराब बेचने वाले कुछ युवकों पर आरोप लगाए हैं। मामले की जानकारी देते हुए घायल व्यक्ति के बेटे हरमनजोत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उनके पिता से पूछा कि हरमनजोत कहां है। पिता ने जैसे ही बताया कि बेटा अंदर है, आरोपियों ने गोली चला दीं। वह खुद शराब के ठेकेदारों के साथ काम करते हैं। उनके इलाके में कुछ लोग नाजायज शराब बेचते हैं, जिसके चलते आए दिन उन्हें धमकियां दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि बीती रात 11 बजे के करीब सागर, दानिश और कंवल उनके घर आए।

इस दौरान उनके पिता नरिंदरपाल सिंह ने दरवाजा खोला। हरमनजोत का कहना है कि घर में लगे कैमरों में आरोपी साफ दिखाई दिए। आरोपियों ने पिता के बाहर आते ही उनके पेट पर गोली मार दी। आरोपियों के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। अपना बयान उन्होंने पुलिस को दे दिया है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें पकड़ने के लिए छापामारी जारी है। वहीं उन्होंने कहा कि घायल नरिंदर सिंह का फिलहाल घायल नरिंदरपाल सिंह का अमनदीप अस्पताल में ईलाज चल रहा है। गोली उनके पेट में लगी है, उनकी हालत में अब सुधार है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...