Himachalपंजाब: कब्जा करने आए हमलावारों तेजधार हथियार से किया हमला, 14 पर...

पंजाब: कब्जा करने आए हमलावारों तेजधार हथियार से किया हमला, 14 पर केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः थाना सदर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां आरोपियों ने पीड़ित के छप्पड़ पर जबरन कब्जा करना चाहा। पीड़ित पक्ष ने जब कब्जे करने का विरोध किया तो हमलावारों ने तेजाधार हथियारों से हमला कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए हरपाल सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी कैले खुर्द ने बताया कि गिरदावर नंद लाल ने उन्हें फोन किया कि वह गांव के छप्पड़ की निशानदेही करने आया है। इसके चलते वह उसे मिलने के लिए घर से निकला था। रास्ते में हमलावारों ने दस्ती हथियारों से हमला कर उसे जख्मी कर दिया।

शोर सुनकर रजवंत कौर पत्नी अमरीक सिंह और सुखजीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह बचाव के लिए आगे आए तो आरोपियों ने रजवंत के कपड़े फाड़़ डाले, जबकि सुखजीत को भी जख्मी कर दिया। पीड़ित हरपाल सिंह ने कहा कि आरोपी छप्पड़ की जमीन पर कब्जा करना चाहते थे, जबकि वह उन्हें रोकता था। पुलिस ने 14 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी सुच्चा सिंह, गुरदीप सिंह, अर्जुन सिंह, शमशेर सिंह, उजागर सिंह, रविंदर सिंह, कमलजीत सिंह, गुरजीत सिंह, हनीप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह, सुबेग सिंह, शहबाज सिंह, हरकीरत सिंह और समहेर सिंह निवासी कैसे खुर्द के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...