Fazilkaपंजाबः हमलावारों ने युवक पर तलवारों और किरच से किया हमला

पंजाबः हमलावारों ने युवक पर तलवारों और किरच से किया हमला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः एयरपोर्ट रोड पर स्थित चीमा बायलर लाइट पॉइंट के तेजधार हथियारों से युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार 4 लोगों ने मिलकर युवक पर तलवारों और किरचों से हमला कर दिया। इस हमले में युवक के सिर, बाजू और टांगों पर गहरी चोटें आई है। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसके सिर पर 30 टांके, बाई बाजू और दाएं पैर पर करीब 10 टांके लगाए हैं। घायल युवक की पहचान जगदीप सिंह निवासी गांव छज्जू माजरा के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामले में सुखदीप सिंह निवासी फिरोजपुर, सुखताज सिंह निवासी फिरोजपुर और हरजीत सिंह निवासी छज्जू माजरा के साथ एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पीड़ित जगदीप सिंह ने बताया कि वह बाइक टैक्सी चलाता है। 19 नवंबर को वह चीमा बायलर लाइट पॉइंट के पास सवारी छोड़ने आया था। फिर यहीं पर चाय पीने के लिए रुक गया। आरोपी हरजीत सिंह उससे मिलने के लिए बार-बार फोन कर रहा था। जब उसने यहां पर उसे मिलने के लिए बुलाया तो तीन अन्य लोग के साथ वह वहां पर पहुंचा।

इन दोनों के बीच में पुरानी रंजिश चल रही थी। इस पर इन चारों ने पीड़ित पर हमला कर दिया। पीड़ित ने यह भी बताया कि पिछले दिनों कुछ लोगों ने गांव के एक व्यक्ति पर हमला किया था। इसके बाद गांव वालों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया था। इसमें आरोपी हरजीत सिंह भी शामिल था। उस समय पुलिस ने लिखित में एक समझौता कर दिया था, लेकिन हरजीत सिंह उसी रंजिश को लेकर बदला लेने की कोशिश कर रहा है। उसने गांव के ही कुछ और लोगों को इसी तरह के हमले की धमकी दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...