Punjab: Petrol Pump पर Auto चालकों का हंगामा, Diesel में पानी मिलाने के लगाए आरोप, देखें Video

फगवाड़ाः हदियाबाद के नजदीक मेजर रणदेव सिंह इंडियन ऑयल के पंप पर डीजल में पानी मिलाकर बेचने को लेकर विवाद पैदा हो गया। जिसके बाद आधा दर्जन से अधिक ऑटो चालकों ने पंप पर हंगामा किया। जिसके तुरंत बाद थाना सतनामापुरा की पुलिस मौके पर पहुंची औऱ लोगो समस्या सुनी। वहीं ऑटो चालकों ने थाना सतनामापुरा को लिखित शिकायत दी।

मौके पर ऑटो चालकों ने बताया कि हर रोज की तरह इस पेट्रोल पंप से ऑटो में तेल डलवा कर गए थे। अभी कुछ ही दूरी पर गए की गाड़ी सीज हो गई। जिसके चलते उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह समस्या दर्जन भर साथियों के ऑटो में देखने को मिली है। जिन्होंने उक्त पेट्रोल पंप से तेल डलवाया था।

मामले संबंधी पंप पर काम करने वाले सुनील नामक नौजवान से बात की तो उसने भी माना की डीजल में पानी आया हुआ है। जिस कारण लोगों को परेशानी हुई। दूसरी तरफ इंडियन ऑयल के कर्मी ने बताया कि पंप मालिक की ओर से शिकायत की गई थी जिसके चलते वह मौके पर पहुंचे और देखा तो डीजल टैंक में भारी मात्रा में पानी था। जिसको उन्होंने बाहर निकाला है। उन्होंने बताया कि अगर पंप पर ऑटो मिशन सिस्टम लगा हुआ है जो खराब होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...