Rupnagarपंजाबः ट्रैक्टर पर स्टंट करने पर लगी पाबंदी, सीएम मान ने जारी...

पंजाबः ट्रैक्टर पर स्टंट करने पर लगी पाबंदी, सीएम मान ने जारी किए आदेश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक ग्रामीण खेल मेले में ट्रैक्टर पर स्टंट करते समय एक व्यक्ति की कुचलकर मौत हो गई थी। इस घटना के बाद सीएम भगवंत मान ने सख्त आदेश जारी किए है। सीएम भगवंत मान ने ट्रैक्टर पर स्टंट करने पर पाबंदी लगाने के आदेश जारी कर दिए है। ट्वीट करते हुए सीएम मान ने कहा कि प्यारे पंजाबियों ट्रैक्टर को खेतों का राजा कहा जाता है। इसे मौत का दूत ना बनाओ। ट्रैक्टर और संबंधित चीजों से किसी भी किस्म के स्टंट या खतरनाक प्रदर्शन पर पंजाब में पाबंदी लगाई जा रही है। 

दरअसल, हाल ही में इस दर्दनाक घटना के दौरान युवक की मौत हो गई थी। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। पुलिस के अनुसार, सुखमनदीप सिंह (29) की शनिवार को फतेहगढ़ चूड़ियां निर्वाचन क्षेत्र के सरचूर गांव में मौत हो गई। सुखमनदीप सिंह एक टायर पर पैर रखकर ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। वाहन पर चढ़ने के प्रयास में उसका पैर कीचड़ में फंस गया और वह गिर गया। इसके बाद वह ट्रैक्टर के टायर के नीचे कुचल गया। इस वजह से युवक की मौत हो गई।

गुरदासपुर के सारचूर गांव में बाबा घनी जी की याद में छिंझ मेला चल रहा था। सुखमनदीप सिंह ठट्ठा ग्रामीण खेल मेले के दौरान स्टंट करने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान वो ट्रैक्टर को दो पहिए पर चला रहा था। जैसे ही वो ट्रैक्टर के दो पहियों पर खड़े होकर और उसके इंजन को घुमाते हुए उस पर चढ़ने की कोशिश करने लगा उसका दूसरे पैर कीचड़ में फंस गया और वो नीचे गिर गया। इसके बाद वो ट्रैक्टर के टायरों के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के आयोजकों ने मेला स्थगित करने की घोषणा कर दी।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सुखमनदीप सिंह की मौत ट्रैक्टर पर स्टंट करते वक्त हुई। ट्रैक्टर में स्टंट करते समय उसका एक पैर कीचड़ में फंस गए। उसके बाद ट्रैक्टर के टायरों के नीचे कुचल दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सुखमनदीप सिंह अपने माता-पिता की एकलौती संतान था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...