HimachalPunjab: इस इलाके में हुआ बड़ा हादसा, मकान की छत गिरने से...

Punjab: इस इलाके में हुआ बड़ा हादसा, मकान की छत गिरने से गर्भवती महिला समेत तीन की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोटकपूरा: शहर के देवीवाला रोड स्थित वार्ड नंबर 8 में एक घर की छत गिरने से दंपति व उनके 4 वर्षीय बेटे की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उनके घर में सो रही पड़ोसियों की 15 वर्षीय लड़की भी घायल हो गई। मृतकों में शामिल महिला 7 माह के गर्भ से थी। जानकारी के अनुसार कोटकपूरा शहर में मेडिकल स्टोर का काम करने वाला गुरप्रीत सिंह मंगलवार रात अपनी पत्नी कर्मजीत कौर व 4 वर्षीय बेटे गैवी के साथ घर के कमरे में सो रहा था। पड़ोसियों की 15 वर्षीय लड़की मनीषा भी उनके घर में ही सो रही थी। बुधवार सुबह करीब 4 बजे अचानक कमरे की छत गिर गई। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और बड़ी मुश्किल के साथ सभी को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया लेकिन गुरप्रीत सिंह, उसकी पत्नी कर्मजीत कौर व बेटे गैवी की मौत हो गई जबकि मनीषा अभी उपचाधीन है।

इस मौके पर मृतक गुरप्रीत सिंह के पिता राम रक्खा ने बताया कि घटना के समय वह कमरे के बाहर सो रहे थे और सुबह जैसे ही उन्होंने छत गिरने के बाद धमाके की आवाज सुनकर उठा। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को उठाया और उन्हें मलबे से बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण छत कमजोर होने की वजह से यह हादसा पेश आया। इस मौके पर परिवार के पड़ोसी नछतर सिंह व निक्का सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही वह मौके पर मौके पहुंचे और बड़ी मुश्किल के साथ परिवार को मलबे से बाहर निकाला।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले हुई बारिश के कारण घर की छत कमजोर हो चुकी थी और यह हादसा पेश आ गया। मृतक गुरप्रीत सिंह शहर के मेडिकल स्टोर पर काम करता था और हादसे में उसका पूरा परिवार ही खत्म हो गया है। इस मौके पर एसडीएम वीरपाल कौर ने कहा कि इस हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि एक लड़की घायल हुई है। जिला प्रशासन व सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...