पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, हलका इंचार्ज ने भाजपा का थामा दामन

लुधियानाः आत्म नगर के कांग्रेस हलका इंचार्ज कमलजीत सिंह कड़वल ने आज पार्टी से इस्तीफा दिया था। जिसके कुछ घंटों के बाद ही उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कमलजीत सिंह कड़वल अपनी पूरी टीम के साथ बीजेपी में शामिल हुए हैं। इस दौरान पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ ने उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाई। बता दें कि नवजोत सिद्धू के करीबी रहे आत्म नगर के कांग्रेस हलका इंचार्ज कमलजीत सिंह कड़वल ने सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ा था।

इस्तीफा देने का कारण पार्टी लीडरशिप की वर्किंग से दुखी होना बताया गया। वहीं, यह भी सामने आया है कि आपसी रंजिश के बीच नेता कड़वल को एक दूसरे से मिलने से भी रोकते थे। गौरतलब है कि किसी समय बैंस के करीबी रहे कड़वल कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के समय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।

कड़वल ने यह इस्तीफा इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा। इसमें लिखा- मैं कमलजीत सिंह कड़वल आपको बताना चाहता हूं कि पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप की नीतियों और धक्केशाही से दुखी होकर कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक मेंबरशिप से इस्तीफा दे रहा हूं। कांग्रेस में मेरा सफर बहुत बढ़िया रहा है, लेकिन पंजाब की मौजूदा लीडरशिप के कारण मैं यह कठोर फैसला लेने के लिए मजबूर हो रहा हूं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...