पंजाबः पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस समेत 3 गिरफ्तार

अबोहर : काउंटर इंटेलिजेंस सब यूनिट देर रात एक बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान उनकी टीम ने गोबिंदगढ़ टी प्वाइंट से 3 युवकों को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ फाजिल्का के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एएसआई जोगिंदर सिंह अपनी टीम के साथ देर रात मालोट रोड स्थित गोबिंदगढ़ टी प्वाइंट के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी बाइक सवार तीन युवक संदिग्ध हालत में बस स्टैंड के पास खड़े हो गए और पुलिस टीम को देखकर घबरा गए।

जिसके बाद उक्त युवक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पूछताछ दौरान आरोपियों की पहचान लवीश पुत्र रविंदर पाल निवासी कृष्णा नगर गली नंबर 4 मलोट, जितिंदर उर्फ ​​काला पुत्र मल सिंह गांव कोठे ठगनियां फाजिल्का और कुलविंदर उर्फ किंदू पुत्र किशन सिंह निवासी बहिकखास, फाजिल्का के रूप में हुई है। इन तीनों युवकों की तलाशी लेने पर इनके पास से 315 बोर के 2 देसी पिस्टल व 32 बोर की एक पिस्टल, 2 मैगजीन व 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...