Himachalपंजाबः चुनावों से पहले बड़ा झटका, नगर परिषद अध्यक्ष समेत 7 पार्षद...

पंजाबः चुनावों से पहले बड़ा झटका, नगर परिषद अध्यक्ष समेत 7 पार्षद आप में शामिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः नगर निगम चुनावों से पहले आप पार्टी फिर से विपक्ष को झटका देने लगी है। आप पार्टी का परिवार दिन-ब-दिन बड़ा होता जा रहा है। दरअसल, अधिक से अधिक नेता आप पार्टी में शामिल हो रहे हैं। वहीं आज यानि बुधवार को सुजानपुर नगर परिषद पठानकोट अध्यक्ष व 6 पार्षद आप में शामिल हो गए। ये सभी पार्षद कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक और आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट की मौजूदगी में आप पार्टी में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने आप परिवार में नए सदस्यों का स्वागत किया और आधिकारिक तौर पर उन्हें पार्टी में शामिल किया। इस दौरान प्रधान अनुराधा बल्ली और पार्षद लक्ष्मी वर्मा, पुष्पा देवी, सरोज बाला, रमेश चंद, महेंद्र बल्ली और सुरिंदर मिन्हास आप पार्टी में शामिल हुए। 

इस मौके पर मंडी बोर्ड के अध्यक्ष हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आप पार्टी अरविंद केजरीवाल की जनहितैषी नीतियों और सीएम भगवंत मान सरकार के कामकाज से लोग काफी प्रभावित हैं। इसलिए नेताओं के साथ आम लोग भी लगातार आप से जुड़ रहे हैं।ये वे लोग हैं जो राज्य की प्रगति में योगदान देना चाहते हैं। वहीं मंत्री लालचंद कटारुचक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार पंजाब और यहां के लोगों के कल्याण के लिए फैसले लेती रहेगी। उन्होंने कहा कि हमने जो वादा किया था उसे पूरा कर रहे हैं और पार्टी में शामिल होने वाले नए नेताओं ने हमें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...