Himachalपंजाब : आप से गठबंधन को लेकर कांग्रेस का आया बड़ा बयान 

पंजाब : आप से गठबंधन को लेकर कांग्रेस का आया बड़ा बयान 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : 2024 लोकसभा चुनाव से पहले जहां सभी विपक्षी दल एकजुट होकर चुनावी मैदान में एनडीए को टक्कर देने की तैयारी में जुटे हैं तो वहीं इस गठबंधन में शामिल आप को लेकर पंजाब कांग्रेस के नेता विरोध में हैं। पार्टी के नेताओं का कहना है कि पंजाब में आप के साथ गठबंधन नहीं चाहते हैं, क्योंकि हम राज्य में आप के सबसे बड़े विरोधी दल हैं। 

पार्टी की मजबूत स्थिति है। हम 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने दम पर वापसी करना चाहते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप बाजवा का कहना है कि सोमवार को इस मामले को पार्टी हाईकमान के नेताओं से मीटिंग करेंगे। साथ ही अपनी स्थिति उनके समक्ष पेश करेंगे। उम्मीद है कि पार्टी हाईकमान उनकी बात को सुनेगा।

प्रताप बाजवा का कहना है कि आम आदमी पार्टी का पूरे देश में एक सांसद है, जबकि उनके आठ सांसद पंजाब से है। वहीं, पार्टी की राज्य में मजबूत पकड़ है। ऐसे में वह उनके साथ नहीं जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के गठबंधन में केरल मॉडल का पालन किया जा सकता है। वहां पर कांग्रेस और वामपंथ एक दूसरे के खिलाफ लड़ते हैं लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर दोनों भाजपा विरोधी मोर्चे का हिस्सा है। उनका कहना कि वह अपनी पार्टी के अनुशासित सिपाही है। ऐसे में मामले को पार्टी के समक्ष उठाएंगे। पहले यही बात कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी कह चुके हैं।

सीएम भगवंत मान से जब मीडिया ने सवाल किया है कि ‘इंडिया’ नाम से बनने वाले गठबंधन में आप के शामिल होने पर पंजाब कांग्रेस के नेता विरोध जता रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पंजाब में पार्टी मुख्य विपक्षी दल है। ऐसे में पंजाब में आप से समझौते की बात नहीं है। इस पर सीएम भगवंत मान ने तंज कसा और कहा कि कांग्रेस नेता सही कह रहे हैं कि वह विरोधी दल के नेता थे। विरोधी दल के नेता हैं और विरोधी दल के नेता रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह भगवान से अरदास करते हैं कि कांग्रेस पूरी उम्र विपक्ष में रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...