Himachalपंजाबः BJP को मिल सकता है नया अध्यक्ष, इन्हें मिल सकती है...

पंजाबः BJP को मिल सकता है नया अध्यक्ष, इन्हें मिल सकती है जिम्मेदारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा पार्टी पंजाब में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब भाजपा की कमान सुनील जाखड़ को मिल सकती है। दरअसल, सुनील जाखड़ के नाम पर चर्चा गृहमंत्री अमित शाह की गुरदासपुर रैली से ही शुरू हो गई थी। लेकिन इसकी भनक भाजपा के सीनियर नेताओं को लगने के बाद विरोध भी शुरू हो गया है। यही कारण है कि हाई कमान अभी भाजपा के सीनियर नेताओं को समझाने में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सुनील जाखड़ के नाम की घोषणा करने से पहले भाजपा के अंदर विरोध को शांत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा का इस समय लक्ष्य लोकसभा चुनाव 2024 है। जिस तरह सुनील जाखड़ को गुरदासपुर में मंच पर पेश किया गया, उससे साफ होता है कि उन्हें प्रधान के अलावा सांसद उम्मीदवार के तौर पर भी तैयार किया जा रहा है। बता दें कि भाजपा में एक समय में दो नाम कमल शर्मा व अश्विनी शर्मा टॉप पर थे। लेकिन कमल शर्मा के देहांत के बाद एक गुट पूरी तरह से शांत हो गया।

वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू काफी समय पहले ही भाजपा छोड़ कांग्रेस में आ चुके हैं। इसी बीच अकाली दल से अलग होने के बाद अश्विनी शर्मा ग्रुप भी चुनावों में कुछ खास नहीं कर पाया। जिसके चलते हाईकमान का रुख कांग्रेस छोड़ कर आए एक्सपीरिएंस नेताओं की तरफ अधिक हो गया। पंजाब की सियासत की बात करें तो 7 ऐसे बड़े चेहरे हैं, जो भाजपा का दामन थाम चुके हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा सुनील जाखड़, पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल, पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, राजकुमार वेरका, सुंदर शाम अरोड़ा, बलबीर सिंह सिद्धू और राणा गुरमीत सोढी शामिल हैं। BJP को उम्मीद है कि ये सभी वे चेहरे हैं, जो उन्हें पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लक्ष्य तक पहुंचा सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...