Himachalपंजाबः BJP का बड़ा एक्शन इन नेताओं को किया पार्टी से बाहर

पंजाबः BJP का बड़ा एक्शन इन नेताओं को किया पार्टी से बाहर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः पंजाब में चुनावों से पहले काग्रेस के बाद अब भाजपा ने कमर कसनी शुरू कर दी है। अब भाजपा ने पार्टी विरोधी टिप्पणी करने वाले नेताओं पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। पंजाब प्रधान बनने के बाद सुनील जाखड़ ने अनुशासनहीनता पर सख्ती दिखाते हुए जाखड़ ने होशियारपुर के गढ़शंकर में पार्टी के 4 नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दरअसल, इन नेताओं को पार्टी के सीनियर लीडर के खिलाफ बोलने की सजा मिली है। इनमें निमिषा मेहता 2022 में बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं।

भाजपा से निकाले गए नेताओं में निमिषा मेहता और उनके समर्थकों दलविंदर सिंह ढिल्लों, कुलदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह शामिल हैं। यह चारों नेता होशियारपुर के गढ़शंकर से हैं। आदेशों में लिखा गया है कि ये चारों भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संविधान के अनुच्छेद 15 के अनुसार अनुशासन के उल्लंघन के दोषी हैं। इस प्रकार अनुशासन समिति के परामर्श से प्रदेश अध्यक्ष के निर्णय के अनुसार, उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाता है। इसके साथ ही उन्हें यदि कोई जिम्मेदारी या कार्य सौंपा गया है तो उसे भी तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है। निमिषा मेहता के खिलाफ यह कार्रवाई हाल ही में जिला प्रभारी मोहन लाल सेठी की उपस्थिति में एक जिला स्तरीय बैठक में कथित दुर्व्यवहार के कारण की गई है। उन्होंने कथित तौर पर पूर्व राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और आरोप लगाया कि उन्होंने चुनाव में उनके खिलाफ काम किया था।

पार्टी ने मेहता और उनके समर्थकों दलविंदर सिंह ढिल्लों, कुलदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह को निष्कासित कर दिया। इन सभी चार नेताओं में से सबसे चर्चित नाम निमिषा मेहता, बाकि सभी उनके समर्थक हैं। निमिषा मेहता 2022 से पहले कांग्रेस पार्टी के साथ थी। 2022 विधानसभा चुनावों के समय गढ़शंकर हलके से कांग्रेस की टिकट की प्रबल दावेदार थी, लेकिन पार्टी ने अमरप्रीत लाली को टिकट दे दिया था। निमिषा मेहता ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ भाजपा को जॉइन कर लिया था। भाजपा ने निमिषा मेहता को गढ़शंकर से उम्मीदवार घोषित कर चुनावी मैदान में उतारा था। वे चुनाव हार गई थीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...