Himachalपंजाबः नहर से मिला 32 वर्षीय कांस्टेबल का शव, पत्नी सहित ससुराल...

पंजाबः नहर से मिला 32 वर्षीय कांस्टेबल का शव, पत्नी सहित ससुराल वालों पर मालमा दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः पंजाब पुलिस का कांस्टेबल भाखड़ा नहर से शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल में नहर में कूदकर जान दी है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले कांस्टेबल ने वीडियो बनाया। इसमें उसने अपनी पत्नी, साले व सास-ससुर के खिलाफ परेशान करने का आरोप लगाया। कांस्टेबल का शव नहर से बरामद कर लिया गया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साले व सास-ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि पत्नी फिलहाल फरार है।

मृतक कांस्टेबल की पहचान परमिंदर सिंह (32) के तौर पर हुई है। वह थाना सिविल लाइन में तैनात था। पंजाब पुलिस से बतौर एएसआई सेवानिवृत्त संतोख सिंह निवासी रतन नगर एक्सटेंशन त्रिपड़ी टाउन पटियाला ने बताया कि उनके बेटे परमिंदर सिंह की शादी करीब सात साल पहले कमलप्रीत कौर के साथ हुई थी। करीब तीन महीने पहले घरेलू क्लेश के कारण कमलप्रीत कौर अपनी बेटी सरगुन कौर और सभी गहने-कपड़े लेकर लुधियाना के गांव आलमगीर में अपने मायके घर चली गई थी।

कमलप्रीत कौर ने अपने पति पर घरेलू हिंसा व दहेज मांगने के आरोप लगाते पुलिस में शिकायत दे दी थी। लुधियाना के थाना डेहलों पुलिस ने बेटे को बुलाया था। इसके बाद कमलप्रीत कौर ने थाना वुमन सेल ऋषि नगर लुधियाना में भी शिकायत दे दी। परमिंदर सिंह कुछ रिश्तेदारों को लेकर वहां गया। वहां कमलप्रीत कौर, उसके भाई अमनदीप सिंह, मां शरणजीत कौर व पिता रजिंदरपाल सिंह ने गाली-गलौज की। इससे परेशान होकर उसने नाभा रोड पर भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...