Ludhianaपंजाबः 3 दिन से लापता ASI का शव हुआ बरामद

पंजाबः 3 दिन से लापता ASI का शव हुआ बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में जीआरपी में तैनात एएसआई सुखविंदर पाल सिंह की 3 दिन बाद लाश हरियाणा के फतेहाबाद में नहर से बरामद हुई है। एएसआई ने एसएचओ और मुंशी से परेशान होकर सरहिंद भाखड़ा नहर में छलांग लगाई थी। मृतक की कार भाखड़ा नहर के किनारे मिली थी और पास से एएसआई का एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला था। इसमें जीआरपी सरहिंद के एसएचओ और मुंशी पर प्रताड़ित करने का आरोप था। दो दिन से लापता एएसआई सुखविंदर पाल सिंह की तलाश कर रही थी।

सूत्रों के मुताबिक एएसआई सुखविंदर पाल सिंह सरहिंद जीआरपी सरहिंद में तैनात था। वह गत दिनों ड्यूटी से अपने गांव चरणार्थल स्थित घर नहीं पहुंचा था और सुबह उसकी कार भाखड़ा नहर सरहिंद के पास लावारिस मिली थी। इसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था। गोताखोरों की मदद से एएसआई की तलाश की जा रही थी जिसकी लाश बुधवार को बरामद हुई है। इसकी पुष्टि करते हुए मूलेपुर थाना के एसएचओ गुरदीप सिंह ने बताया कि लाश को फतेहगढ़ साहिब लाया जा रहा है। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिवार के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि मृतक एएसआई सुखविंदर पाल सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा था कि जीआरपी के एसएचओ गुरदर्शन सिंह और मुंशी गुरिंदर सिंह ढींढसा उसे परेशान करते थे। उसे वर्ष 2022 की एफआईआर नंबर 18 में चालान पेश करने को लेकर ज्यादा परेशान किया जा रहा था। इस कारण वह खुदकुशी कर रहा है। इससे पहले रेलवे पुलिस के डीएसपी जगमोहन सिंह कह चुके हैं कि सरहिंद के एसएचओ और मुंशी दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...