Ludhianaपंजाबः दो पक्षों में हुई झड़प में चले ईंट-पत्थर, गाड़ियों के तोड़े...

पंजाबः दो पक्षों में हुई झड़प में चले ईंट-पत्थर, गाड़ियों के तोड़े शीशे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः  हीरा नगर में दो गुटों झड़प होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में झड़प हुई है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि देर रात को फैक्ट्री संचालकों द्वारा हथियारबंद बदमाशों को बुलाकर मोहल्ले में जमकर दशहत फैलाई गई। मोहल्ला निवासियों का कहना है कि उक्त फैक्ट्री को मोहल्ले के लोगों ने पहले बंद करवा दिया था, लेकिन अब फिर से फैक्ट्री खुल गई है। मोहल्ला निवासियों ने कहा कि फैक्ट्री में काम करते युवक ने गली में खड़े छोटा हाथी में पहले एक्टिवा मार दी।

जिसके बाद दोनों पक्षों में मामला गरमा गया। इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गए। इस घटना में मोहल्ले में खड़ी 3 कारों के शीशे टूट गए। वहीं घटना की जानकारी देते हुए मोहल्ला निवासी कुलविंदर सिंह ने कहा कि उनके मोहल्ले में एक फैक्ट्री है। उक्त फैक्ट्री में काम करने वाले कुछ लोग अक्सर इलाके में गुंडागर्दी करते हैं। वहीं इलाका निवासी नौबूधारा ने कहा कि वह काम पर था। उसके घर के बाहर गाड़ी खड़ी थी।

कुछ हमलावर आए और कार के शीशे तोड़ गए। उसके पड़ोसियों के घर बदमाशों ने हमला किया था। हमला करने आए लोगों ने गुस्से में उसकी कार तोड़ दी। हमले में एक महिला की छाती पर ईंट लगी है, जो अस्पताल में दाखिल है। पीड़ित रोहित पांडे ने कहा कि उसकी गाड़ी गली में खड़ी थी। युवक ने एक्टिवा गाड़ी में मार दी। बेवजह से बदमाशों ने मोहल्ले में आकर ईंट-पत्थर चलाए है। मोहल्ले में कुल 3 कारें बदमाशों ने तोड़ी है। घटनास्थल पर थाना जोधेवाल की पुलिस पहुंची। एसएचओ जीएस दियोल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...