Himachalपंजाब: मामूली विवाद के बाद भाई ने किया भाई का कत्ल

पंजाब: मामूली विवाद के बाद भाई ने किया भाई का कत्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडा: जिले में एक व्यक्ति ने अपने ही भाई की हत्या कर दी। उसने किरच से ताबड़तोड़ वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 3 लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 30 वर्षीय सतनाम सिंह निवासी वार्ड नंबर 8 नजदीक रेलवे लाइन के रूप में हुई। उसकी अपने ही चाचा के लड़के जसप्रीत सिंह उर्फ सनी से किसी बात को लेकर हल्की बहस हुई। गुस्से में आकर जसप्रीत सिंह ने सतनाम सिंह को किरच मार दी।

हमले में सतनाम सिंह बुरी तरह घायल हुआ, जिसे परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, लेकिन इलाज के दौरान सतनाम सिंह की मौत हो गई। सतनाम सिंह 3 बहनों का इकलौता भाई था। सिटी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के पिता कर्मजीत सिंह के बयानों के आधार पर जसप्रीत सिंह, उसके भाई लखविंदर सिंह और उनके पिता बलजिंदर सिंह तीनों पर 302 का पर्चा दर्ज किया। आरोपी मृतक के ताऊ का लड़का है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...