Baddiपंजाबः भाई ने बहन का कुल्हाड़ी मारकर किया कत्ल

पंजाबः भाई ने बहन का कुल्हाड़ी मारकर किया कत्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के बड्डेवाल रोड स्थित भाई दईया सिंह नगर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां चचेरे भाई ने नाबालिग बहन का कुल्हाड़ी मारकर कत्ल कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने खुद के गले में छुरा मार लिया। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं देर रात नाबालिग लड़की की मौत हो गई। मृतिका की पहचान संध्या के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रैफर कर दिया। घायल युवक की पहचान राकेश के रूप में हुई है। वह 3 साल से अपने चाचा राम सेवक के पास रह रहा था। 

उधर, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को संध्या के कमरे से सिलेंडर समेत कुछ जले हुए कपड़े मिले। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि दोनों के बीच कपड़ों को लेकर कोई झगड़ा तो नहीं हुआ था। सराभा नगर के एसएचओ अमरेंद्र सिंह ने कहा कि मामला संदिग्ध है। मृतक संध्या के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा जा रहा है। हमलावर युवक राकेश पीजीआई में भर्ती है। स्थिति सामान्य होने के बाद उससे पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...