Baddiपंजाब: 15 अगस्त से पहले BSF ने भारी मात्रा में की हेरोइन...

पंजाब: 15 अगस्त से पहले BSF ने भारी मात्रा में की हेरोइन बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर: पंजाब में 15 अगस्त को लेकर राज्य में पुलिस और बॉर्डर पर बीएसएफ ने चौकसी बढ़ा रखी है। 15 अगस्त को लेकर पुलिस अधिकारी और बीएसएफ के जवान राज्य के चप्पे-चप्पे पर सर्च अभियान चला रहे है। वहीं सर्च अभियान के तहत बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने पाकिस्तानी तस्करों की एक और कोशिश को नाकामयाब किया है।

भारतीय सरहद में फेंकी गई हेरोइन की खेप को बीएसएफ के जवानों ने जब्त किया है। जिसकी इंटरनेशनल वेल्यू तकरीबन 4.80 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। फिलहाल बीएसएफ ने खेप को जब्त करके कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ की तरफ से सतर्कता के लिए फेंसिंग के आगे खेतों में सर्च अभियान चलाया गया था। यह सर्च अभियान अमृतसर के बीओपी दाओके एरिया में चलाया गया। इस दौरान बीएसएफ को दो पैकेट्स हेरोइन के मिले। जवानों ने दोनों पैकेट्स को जब्त करके तलाशी अभियान आगे बढ़ाया।

उससे कुछ ही दूरी पर बीएसएफ को काले रंग का एक और पैकेट मिला। जिसे भी जब्त करके जांच के लिए भेज दिया गया। बीएसएफ ने तीनों पैकेट्स को जब्त करके जांच के लिए भेज दिया। सुरक्षा जांच के बाद पैकेट्स को खोला गया और उनमें से हेरोइन मिली। जिसे तोलन पर खेप का कुल भार 690 ग्राम था। फिलहाल हेरोइन की खेप को जब्त करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...