Baddiपंजाबः कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत औजला की रैली में चली गोली, देखें वीडियो

पंजाबः कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत औजला की रैली में चली गोली, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः लोकसभा चुनावों को लेकर उम्मदीवारों द्वारा जोरो-शोरों से प्रचार किया जा रहा है। वहीं आज कांग्रेसी उम्मीदवार गुरजीत औजला की रैली के दौरान गोली चलने का मामला सामने आया है। दरअसल, गुरजीत औजला द्वारा आज विधानसभा हलका अजनाला में रैली करवाई जा रही थी। गुरजीत औजला को मौके पर एक गोली का खोल भी बरामद हुआ है। इस दौरान उन्होंने ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार मौके से फरार हो गए।

पुलिस की मौजूदगी में रैली में गोली चलना प्रशासन की कार्रगुजारी पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। वहीं इस मामले को लेकर गुरजीत औजला पुलिस प्रशासन पर भड़कते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस उनका और आम जनता का असला जमा करवा रही है, लेकिन सरेआम बदमाशों द्वारा गोलियां चलाई जा रही है, लेकिन उनके असले जमा नहीं करवाए जा रहे है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गोली चलने के मामले में काफी रोष पाया जा रहा है।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धालीवाल मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। लोगों ने कहा कि धक्केशाही नहीं चलेगी। औजला ने कहा कि इस घटना में अगर पुलिस द्वारा अगर झूठा पर्चा दर्ज किया गया तो वह बर्दाशत नहीं करेंगे। उन्होंने चुनाव कमिशन से अपील करते हुए कहाकि कॉड ऑफ कंडक्ट लगा हुआ है लेकिन सरेआम रैली में बदमाशों द्वारा गोलियां चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को गोली का खोल बरामद करके दे दिया है। औजला ने घायल व्यक्ति को मीडिया के समक्ष लाकर कहा कि सरेआम हमलावारों द्वारा किरपाणों से व्यक्ति पर हमला किया गया।

इस दौरान गोली भी चलाई गई। औजला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रैली को लेकर व्यक्ति बाइक पर सवार होकर वर्करों को लेकर आ रहा था। इस दौरान हमलावारों ने उसे रास्ते में रोककर उस पर किरपाण से पहले हमला कर दिया, उसके बाद उस पर गोली चलाई गई। औजला ने धालीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हमलावार धालीवाल के रिश्तेदार है और उनके बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। हादसे में घायल नौजवान की पहचान लवली कुमार निवासी औलख, अजनाला के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलबीर सिंह मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...