Mogaपंजाब: 2 गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान चली गोली, देखें...

पंजाब: 2 गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान चली गोली, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगा : बुकन वाला रोड पर प्लाट के कब्जे को लेकर 2 गुटों में झड़प का मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जख्मी की नाजुक हालत देखते हुए फरीदकोट रैफर किया गया। इस मौके पर जानकारी देते हुए जख्मी नवदीप सिंह हैप्पी के साथी कुलविंदर सिंह ने कहा के उनकी पुराने केस की तारीक थी। जिसके चलते वह नवदीप सिंह हैप्पी को लेने उनके घर गया था। वहां पर जाकर पता चला के नवदीप के बूकन वाला के प्लाट पर अज्ञात व्यक्ति खड़े है। नवदीप सिंह उसकी जीप पर बूकन वाला रोड पर उसके प्लाट में गए, उक्त अज्ञात व्यक्तियों से बात की तो उन व्यक्तियोंं ने कहा कि यह उनका प्लाट है, तभी नवदीप ने कहा यह उसका प्लाट है। इससे दोनों की बहस के दौरान हाथापाई शुरु हो गई। उसके बाद वह व्यक्ति अपनी गाड़ी के पास गए और वहा से वैपिन निकाला। कुलविंदर सिंह ने बताया कि जिसके बाद मैने गाड़ी पीछे भगाई।

उन्होंने अपने वैपिन से गोली चलाई और ईंट-पत्थर फेंके। उन्होंने बताया कि नवदीप के गोली तो नही लगी परंतु गाड़ी का शीशा टूटने से नवदीप गंभीर ज़ख्मी हो गया। जिस को अभी फरीदकोट रेफर कर दिया गया। जानकारी देते हुए डाक्टर गिल ने कहा के हमे पास नवदीप सिंह 32 साल का मरीज आया है। जिस के नाक से खून बह रहा था, चेहरे पे शीशे के टुकड़े लगे हुए थे। उसकी हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर किया गया है। वही इस मौके पर जांच अधिकारी बसंत सिंह ने कहा के हमें सूचना मिली थी कि बूकन वाला रोड पर झगड़ा हुआ था। हम मौके पर पहुंचे है और जानकारी ले रहे है। एक व्यक्ति नवदीप सिंह जख्मी है। जिस को मोगा के सरकारी हस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की जांच कर आगे कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...