Baddiपंजाबः पुलिस और तस्कर में चली गोलियां, पिस्टल सहित करोड़ों रुपए की...

पंजाबः पुलिस और तस्कर में चली गोलियां, पिस्टल सहित करोड़ों रुपए की हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः शहर के टी पॉइंट सुखेवाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस नाके दौरान तस्कर और पुलिस में गोलियां चली। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमृतसर स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि तस्कर गुरलाल सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी धनोये खुर्द अपनी नई थार कार (नंबर A/F) में अवैध हथियार और नशीले पदार्थ लेकर तरनतारन से अमृतसर की तरफ आ रहा है। स्थानीय पुलिस की तरफ से टी पॉइंट सुखेवाल पर नाका लगा लिया।

आरोपी नाके पर पहुंचा तो उसे कार रोकने का इशारा किया गया। लेकिन उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और नाका तोड़कर अमृतसर की और भाग गया। जिसके बाद पुलिस और तस्कर के बीच कई गोलियां चली। एक गोली थार के टायर पर लगी। टायर पंचर होने के बाद कार की रफ्तार धीमी हो गई, लेकिन तस्कर तब तक कार को लेकर भगाता रहा, जब तक उसके पंचर वाला टायर उतर नहीं गया। जिसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए आरोपी की गाड़ी को टक्कर मार रोक लिया। तलाशी के दौरान तस्कर से अवैध हथियार और तकरीबन 7 करोड़ रुपए की हेरोइन को जब्त कर ली।

पुलिस ने थाना चाटीविंड में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने तलाशी के दौरान तस्कर से चाइना मेड एक पिस्तौल .30 बोर और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपी से एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी इंटरनेशनल कीमत तकरीबन 7 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। अमृतसर के थाना चाटीविंड में धारा 307, 353, 186 IPC 25(2), 54, 59, आर्म्स एक्ट 21, 61, 85 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...