Tarn TaranPunjab: इस इलाके में चली गोलियां, घर में की तोड़फोड़

Punjab: इस इलाके में चली गोलियां, घर में की तोड़फोड़

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तरनतारन: विधानसभा हलका खेमकरण के अंतर्गत गांव अलगो कला में कुछ लोगों ने रात को घर में घुसकर एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावारों ने घर में तोड़फोड़ करते के साथ-साथ गोलियां चलाई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित घर के मुखिया बलवंत सिंह पट्टू ने बताया कि उनके बड़े भाई की मौत हो चुकी है और उन्होंने उनकी जो जमीन है उसे ठेके पर लेकर उसमें वह फसल बीज रहे है। इसी दौरान गांव वल्टोहे के रहने वाले गुरदेव सिंह ने उनकी भतीजी को जबरदस्ती घर से भगाकर ले गया और उसके साथ उसने प्रेम विवाह कर लिया। जिसके बाद से वह उनसे दुश्मनी रखने लगा।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि गुरदेव सिंह अपने भाई की पाली पर कब्जा करना चाहता है। जिसे वह करने नहीं देते थे। इसी बात को लेकर गुरदेव सिंह और उसके कुछ साथियों ने पहले तो उनके साथ फोन पर गाली-गलौज की और अज्ञात लोगों को साथ लेकर देर रात उनके घर पर हमला कर दिया और घर में तोड़फोड़ की और फायरिंग कर घर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावारों ने उसके बेटे की पिटाई करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल हो गया। इस समय उसका तरनतारन के सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना उन्होंने तुरंत अलगो कोठी थाने को दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चली गोलियों के खोल बरामद कर लिए है और वह खोल अपने साथ ले गई।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। जिसके बाद अब पीड़ित परिवार ने प्रशासन ने न्याय की मांग की है। वहीं जिला तरनतारन के एसएसपी को पीड़ित परिवार ने कहा कि हमारे घर पर गोली चलाने और मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और हमें न्याय दिया जाए। वहीं, जब दूसरे पक्ष के गुरदेव सिंह से बात करनी चाही तो उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए कैमरे के सामने बोलने से साफ इनकार कर दिया। इस संबंध में पुलिस चौकी अलगो कोठी के प्रभारी एएसआई मलकीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी कानूनी कार्रवाई होगी उसके अनुसार मामला दर्ज किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...