Baddiपंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, समधी की गोली मारकर हत्या, देखें...

पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, समधी की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः रविवार देर रात अमृतसर में गोलियां चलने का मामला सामने आया। जहां रिश्तेदारों में ही गोलियां चलाई गई। इस दौरान समधी की दूसरे समधी और उसके बेटे पर किसी बात पर हुई बहस हुई जिसके बाद गोलियां चला दी गई। घायलों को आस-पास रहने वाले लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की मौत हो गई। झगड़े व गोलियां चलाने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। घटना अमृतसर के तेज नगर चौक की है। दोनों समधी आसपास ही रहते हैं। मृतक की पहचान दलजीत सिंह के तौर पर हुई है।

मृतक के भाई गुरजीत सिंह ने बताया कि दलजीत सिंह ने तकरीबन 6 महीने पहले अपनी बेटी की शादी आरोपी संधू बिल्डिंग मटेरियल के मालिक हरजीत सिंह संधू के बेटे नवजोत सिंह के साथ की थी। दोनों परिवारों में कोई झगड़ा भी नहीं था। दोनों परिवार एक दूसरे से मिलते जुलते थे। रात मृतक दलजीत व हरजीत के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। किसी को यह जानकारी नहीं कि झगड़ा किस बात को लेकर हुआ है। इसी बीच हरजीत सिंह ने अपनी रिवॉल्वर निकाली और अपने समधी दलजीत सिंह व उसके 18 साल के बेटे गुरप्रीत सिंह को गोलियां मार दी। गली के अन्य लोगों ने बताया कि रात गोली चलने की आवाज सभी ने सुनी।

इसके बाद मृतक की बेटी अपने ससुराल से भागते व चीखते हुए मायके गई और दलजीत सिंह को गोली लगने के बारे में बताया। गली में रहने वाले अन्य लोगों ने तुरंत बाप-बेटे को गाड़ी में बैठा श्री गुरु रामदास जी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दलजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। जांच करने पहुंची एसएचओ अमनदीप कौर ने जानकारी दी कि परिवार व मृतक की बेटी के बयानों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी हरजीत सिंह को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। घायल बेटे की हालत अभी स्थिर नहीं है। उसके बयानों के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि झगड़ा हुआ क्यों था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...