Rupnagarपंजाबः बच्चों की लड़ाई को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

पंजाबः बच्चों की लड़ाई को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बटालाः गुरु नानक नगर में देर रात बच्चों की लड़ाई में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 6 साल के बच्चों के बीच हुई लड़ाई ने गंभीर रूप ले लिया। जिसमें एक पक्ष की ओर से 6 राउंड फायरिंग हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोलियों के खोल बरामद कर दोनों पक्षों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी मोहित बेदी ने बताया कि वह ड्यूटी पर थे तभी उनकी पत्नी का फोन आया कि गली में बच्चों का झगड़ा हो गया है और पड़ोसी उनके घर आकर भला-बुरा कह रहे हैं और मारपीट कर रहे है।

जब मैं अपने भाई और दोस्तों के साथ पड़ोस के चाचा से बात करने आया तो उन्होंने ऊपर से ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया और लगातार 6 राउंड फायरिंग की। जिसमें मेरे और मेरे भाई के पैर में छर्रे लगे। पुलिस विभाग से मांग की है कि गोली चलाने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ 307 का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि बच्चों के झगड़े के बाद पुलिस अधिकारी की पत्नी हमारे घर आई और हमारे साथ गाली-गलौज करने लगी और उसके बाद उसका पति अपने 30-40 साथियों के साथ धारदार हथियार लेकर आया और हमारे घर पर हमला कर दिया। पहले भी कई बार ये लोग हमें भला-बुरा कह चुके हैं। इसलिए पुलिस से अनुरोध है कि मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। डीएसपी सिटी ललित शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...