पंजाबः बस-टिप्पर और थार की हुई टक्कर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

गुरदासपुरः मुकेरिया रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां गांव चावा के पास एक टिप्पर और पंजाब रोडवेज बस के बीच टक्कर में थार गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में  पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने गाड़ियों को कब्जे में ले लिया और आवाजाही को बहाल कर दिया।

घटना की जानकारी देते हुए परिवार के सदस्यों और घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। वहीं युवा मजदूर सोनू, अभिषेक और लव ने बताया कि वह सुबह दिहाड़ी लगाने के लिए गुरदासपुर से पुराने साले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में हादसा देखा। हादसा इतना भीषण था कि थार गाड़ी रोडवेज बस और टिप्पर में फंसी हुई थी। थार में सवार पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को रोककर उनकी मदद से घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। जिसके बाद उन्होंने 108 एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया, जिसके लुधियाना की गाड़ी रूकी और उक्त कार सवार व्यक्ति की मदद से घायलों को गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

अस्पताल में घायलों के परिजनों ने बताया कि इंदरजीत सिंह और उनका बेटा जश्नप्रीत सिंह बैंक के किसी काम से गांव चकशरीफ से गुरदासपुर जा रहे थे, जब वे गांव चावा के पास पहुंचे तो ओवरटेक करते वक्त उनकी कार एक बस से टकरा गई, जिससे यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि इंद्रजीत सिंह अमेरिका में रहते हैं और एक महीने पहले ही अमेरिका से लौटे हैं, जबकि उनका 19 साल बेटा जश्नप्रीत सिंह 11वीं कक्षा में पढ़ता है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...