Punjab: आम आदमी पार्टी की जीत के बाद कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर मनाया जश्न, देखें वीडियो

लुधियाना : उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत हुई है। बता दें कि जालंधर में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी बढ़त के साथ जीत हासिल की है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई। पंजाब भर में आम आदमी पार्टी की तरफ से जश्न मनाए जा रहे है। ढोल-नगाड़े बजाकर और पटाखे फोड़कर लड्डू बांट कर जश्न मनाया जा रहा है।

मीडिया से बात करते हुए कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के जालंधर उपचुनाव की सीट जीतने पर पूरे पंजाबभर में खुशी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। लोगों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे आम आदमी पार्टी के साथ खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है। जिसके कारण लोग एक बार फिर आम आदमी पार्टी के पक्ष में खड़े हैं। कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे थे, उनकी बोलती बंद हो गई है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...