Himachalपंजाबः अवैध खनन को लेकर कैबिनेट मंत्री का आया बयान, उठाया ये...

पंजाबः अवैध खनन को लेकर कैबिनेट मंत्री का आया बयान, उठाया ये कदम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा जिले में हो रही अवैध माइनिंग को लेकर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद कुछ जगह पर अवैध माइनिंग का कारोबार चल रहा है। जिसके कारण राज्य सरकार को भी करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। पंजाब के मंत्री और अफसर माइनिंग की रोकथाम के लिए कई मीटिंग कर चुके हैं, लेकिन अब पंजाब सरकार अधिक सख्त कदम उठाने पर विचार कर रही है।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने खुलासा किया है कि माइनिंग नेटवर्क से जुड़े लोग अफसरों की छापामारी की कार्रवाई को कामयाब नहीं होने दे रहे। क्योंकि जब कभी अधिकारी किसी गुप्त सूचना पर माइनिंग स्थल पर छापामारी करने निकलते हैं तो वे छापामारी की सूचना लीक कर देते हैं। इसके चलते आरोपी पोकलाइन मशीनों के जरिए रेत/क्रैशर की खड्‌डों को जाने वाले रास्तों से मिट्‌टी उखाड़ कर उन्हें ब्लॉक कर देते हैं। अधिकारियों को मौके पर पहुंचने में देरी होने के कारण आरोपी अपनी सभी मशीनरी लेकर फरार होने में कामयाब हो जाते हैं।

कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने बताया कि गैरकानूनी माइनिंग नेटवर्क से जुड़े लोग अधिकारियों के घर व ऑफिस पर नजर रखते हैं। जब कभी अधिकारी छापामारी के लिए निकलते हैं तो वह मौके पर माइनिंग करने वाले और करवाने वाले अपने आकाओं तक सूचना पहुंचा देते हैं। इस कारण रेड टीम को कामयाबी नहीं मिल पाती। यह भी पता लगा है कि आरोपी छापामारी के दौरान अपनी मशीनरी किसी दूसरे जिले या फिर पड़ोसी राज्य में ले जाते हैं। इससे अधिकारियों को कानूनी कार्रवाई में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मंत्री मीत हेयर ने बताया कि दरिया के किनारों पर कई किसानों ने खेती करने के बजाय अपनी जमीन माइनिंग वालों को ठेके पर दी हुई हैं। लेकिन पंजाब सरकार अब ऐसे किसानों पर भी कार्रवाई करेगी। किसानों पर खेतों में माइनिंग करवाने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। मंत्री ने कहा कि बाढ़ से डैम के जरिए दरिया में बढ़े जलस्तर से हुई तबाही से पंजाबियों को सबक सिखना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई दरिया के किनारों के समीप से माइनिंग करता है तो उसकी सूचना माइनिंग विभाग या स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को दें।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...